{"_id":"64a6b7eec938430e1d08c1ea","slug":"bihar-news-diversion-made-in-18-lakhs-was-washed-away-in-strong-current-of-river-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नदी की तेज धारा में बह गया 18 लाख में बना डायवर्जन, कंपनी पर लगा लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नदी की तेज धारा में बह गया 18 लाख में बना डायवर्जन, कंपनी पर लगा लापरवाही का आरोप
Thu, 06 Jul 2023 06:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:17 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में गजब की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, यहां पर पुराने पुल को तोड़कर डायवर्जन बनाया गया था। यह डायवर्जन नदी की तेज धारा में बह गया। लोगों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बह गया 18 लाख में बना डायवर्जन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले में शंकर लोहार से सिसौनी तक हो रहे सड़क निर्माण के बीच कोणी घाट पर बने पुराने पुल को तोड़कर निर्माण कंपनी में डायवर्जन बना दिया था। इससे लोगों का आवागमन हो रहा था। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण कमला नदी में आए उफान के कारण 18 लाख में बना डायवर्जन टूट गया, जिससे 20 पंचायत में लोगों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही के चलते डायवर्जन बाढ़ के पानी का भेट चढ़ गया है।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय कमलेश राय ने बताया कि यह डायवर्जन इस इलाके के लोगों के लिए लाइफलाइन था। लेकिन बुधवार देर शाम ये डायवर्जन टूटा है। लेकिन यहां पर अभी तक कोई सरकारी व्यवस्था या कंपनी की तरफ से कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया गया है। डायवर्जन टूट जाने के कारण मुख्य सड़क SH-65 पर चढ़ने के लिए आठ से 10 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ेगा। नहीं तो 500 मीटर की दूरी पर ही मुख्य सड़क पड़ता है।
विज्ञापन
वहीं, लोगों का कहना है कि डायवर्जन के नीचे पानी के बहाव के लिए दो पाइप दिया गया था, जिसे कंपनी के द्वारा जेसीबी के मध्यम से हटवा लिया गया। इससे यहां का डायवर्जन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी मणिभूषण कुमार ने बताया कि अचानक दो-तीन दिनों से पानी बढ़ने लगा था और अचानक बुधवार की रात सात बजे तेज रफ्तार पानी की धार ने इसे तोड़ दिया। वहीं, उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण जून 2022 से किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुल निर्माण के बारे में बताया कि पुल की लंबाई 54 मीटर है और एक पिलर बनाने में 73 फीट 22 मीटर नीचे खुदाई करना पड़ता है। वहीं, उन्होंने बताया कि इस डायवर्जन के निर्माण में लगभग 17 से 18 लाख का खर्च आया था। बताते चलें कि 76 लाख रुपये से निर्मित होने वाली है सड़क, इसकी जिम्मेदारी भारतीय इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दी गई है। इसका टेंडर साल 2021 में हुआ था तथा काम पूरा करने का समय 2024 के मार्च तक दिया गया था।