{"_id":"6535f126f707ef7f2001f183","slug":"bihar-news-dispute-between-two-parties-regarding-crop-harvesting-in-darbhanga-person-shot-bihar-police-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दरभंगा में इस कारण गरजीं बंदूकें, एक की हालत गंभीर; आरोपी को पकड़कर लोगों ने बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दरभंगा में इस कारण गरजीं बंदूकें, एक की हालत गंभीर; आरोपी को पकड़कर लोगों ने बेरहमी से पीटा
Mon, 23 Oct 2023 09:35 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 23 Oct 2023 09:35 AM IST
सार
एक सप्ताह के अंदर इस इलाके में धान काटने के विवाद दूसरी बार गोली फायरिंग की घटना हुई है। दोनों घटना में एक बात समान है कि दोनों बार गोली फायरिंग करने वाले को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा तथा खगड़िया जिले के सीमावर्ती इलाके में बाढ़ का पानी सूखते ही फिर से वर्चस्व की लड़ाई में बंदूकें गरजने लगी हैं। एक सप्ताह के अंदर इस इलाके में धान काटने के विवाद दूसरी बार गोली फायरिंग की घटना हुई है। दोनों घटना में एक बात समान है कि दोनों बार गोली फायरिंग करने वाले को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र छिंदवाड़ा गांव में धान काटने को लेकर हुए विवाद फायरिंग में एक युवक जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़कर जकमकर पिटाई कर दी है। जबकि दूसरा फागने में सफल रहा। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसमें से एक युवक ओमप्रकाश पासवान (20) को डीएमडीएच में भर्ती करवाया। वहीं पकड़े गए अपराधी जयवीर यादव का इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
धान काटने की विवाद में दो राउंड फायरिंग की गई
इधर, सिंघिया थाना क्षेत्र के छिंदवाड़ा चुनाव में धान काटने की विवाद में दो राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने से दसरडीह गांव निवासी रामस्वरूप पासवान का पुत्र ओमप्रकाश पासवान घायल हो गया है। उसके बाएं हाथ में गोली लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एक आरोपी जयवीर यादव को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने कब्जा में लेकर सिंघिया पीएचसी पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीएमडीएच से रेफर कर दिया गया। ओमप्रकाश का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। जबकि जयवीर यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ओमप्रकाश चार महीने पहले घर आया था
ओमप्रकाश के साथ इलाज कराने आये उसके छोटे भाई सचिन ने बताया कि दोनों भाई मुंबई में रहकर एक होटल में रसोइया का काम करता है। ओमप्रकाश चार महीने पहले घर आया था। जबकि वह एक सप्ताह पहले लौटा है। उसने बताया कि रविवार के दोपहर करीब तीन से चार बजे ओमप्रकाश छिंदवाड़ा चौर में धान कटनी कर रहा था। इस बीच जयवीर अपने एक सहयोगी के साथ पहुंचा और गाली गलौज करने लगा मना करने पर पिस्टल से फायरिंग कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने जयवीर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई दी। इस दौरान उसका एक साथी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।