{"_id":"64cb76ff378411ac2f060166","slug":"bihar-news-dgp-rs-bhatti-reached-muzaffarpur-possibility-of-action-in-many-big-cases-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: DGP आरएस भट्टी पहुंचे मुजफ्फरपुर, कई बड़े मामलों में कार्रवाई की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: DGP आरएस भट्टी पहुंचे मुजफ्फरपुर, कई बड़े मामलों में कार्रवाई की संभावना
Thu, 03 Aug 2023 03:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Aug 2023 03:14 PM IST
सार
DGP RS Bhatti Reached Muzaffarpur: बिहार पुलिस के डीजीपी आरएस भट्टी गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। आरएस भट्टी के इस दौरे को कई मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
DGP आरएस भट्टी पहुंचे मुजफ्फरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आशुतोष शाही हत्याकांड को लेकर मुजफ्फरपुर से पुलिस मुख्यालय पटना तक सभी अपनी चौकसी दिखा रहे हैं। इस हत्याकांड के बाद जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है, जिसकी समीक्षा डीजीपी द्वारा की जा रही है। इस समीक्षा बैठक में जिले के आला अधिकारियों से लेकर सभी डीएसपी और थानेदार मौजूद हैं।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड के बाद जिले में अपराध की रफ्तार जंगल के आग की तरह बढ़ती जा रही है। रोजाना हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले दिनों एसटीएफ के एडीजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने भी मुजफ्फरपुर का दौरा किया था और अपराध नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक की थी। उसके बाद पहले देवरिया थानेदार समेत देवरिया थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया। फिर शहरी क्षेत्र के सात थानोदारों सहित 15 पुलिस पदाधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन
आशुतोष शाही हत्याकांड की अब तक की जांच की समीक्षा भी कर सकते हैं। बीते 25 जुलाई को आशुतोष शाही की पत्नी दीपांदिता ने डीजीपी से मिलकर हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। इसके बाद उसने डीजीपी को मेल भी किया था। डीजीपी के आशुतोष हत्याकांड की समीक्षा के बाद बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
शहर में जमीन के धंधे में संलिप्त रसूखदारों और गैंगस्टरों के गठजोड़ पर भी कार्रवाई की उम्मीद है। जमीन कारोबार में पूर्व में शहरी इलाके में हुए हत्याकांडों और रंगदारी मामलों में कार्रवाई होगी। बीते 28 अप्रैल को डीजीपी मुजफ्फरपुर आए थे। दिन भर मैराथन बैठक के बाद क्राइम कंट्रोल के लिए 30 बिंदुओं पर जिला पुलिस को टास्क सौंपा था। समीक्षा में डीजीपी देखेंगे कि उनके द्वारा दिए गए टास्क पर कितना काम हुआ है। किन-किन बिंदुओं पर काम नहीं हुए।
डीजीपी के मुजफ्फरपुर दौड़े से सकते में है जिला पुलिस
डीजीपी आरएस भट्टी के मुजफ्फरपुर दौड़े की तैयारी जिला पुलिस द्वारा जोर-शोर से की गई है। वहीं, कई अधिकारी और पदाधिकारी सकते में भी हैं। कई पुलिसकर्मियों के अंदर डर समा चुका है, न जाने डीजीपी समीक्षा बैठक के बाद क्या आदेश देते हैं। इस पर सभी की निगाह बनी हुई है। हालांकि, कहीं न कहीं आशुतोष शाही हत्याकांड अब बिहार के हॉट मुद्दों में से एक बन चुका है। आरएस भट्टी के आगमन को लेकर आईजी और एसएसपी सहित जिले के सारे पुलिसकर्मी अलर्ट मोड पर हैं।