फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Devar killed Bhabhi by attacked with sharp weapon in Motihari

Bihar News: मोतिहारी में देवर ने की भाभी की हत्या, बच्चों को लेकर हुए विवाद में उठाया खौफनाक कदम

Mon, 29 Jan 2024 02:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहार Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 Jan 2024 02:18 PM IST
सार

मोतिहारी के मोहब्बत छपरा गांव में बच्चों को लेकर हुए विवाद में देवर ने भाभी ने की हत्या कर दी। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई, वहीं आरोपी देवर घर से फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar News Devar killed Bhabhi by attacked with sharp weapon in Motihari
महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में एक सनकी देवर ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजन इलाके के लिए अस्पताल ले गए थे। लेकिन, रास्तें में उसने दम तोड़ दिया। वही, भाभी की हत्या का आरोपी देवर घर से फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र के मोहब्बत छपरा गांव की है। पुलिस ने बताया कि  मोहब्बत पूर निवासी हैदर अली के दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है, नसीम और नजीर की पत्नी के बीच बच्चों को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। लेकिन, कुछ देर बाद वह शांत हो गया। इस दौरान दरवाजे पर लकड़ी चीर रहे समीना खातून (25) के देवर नजीर हुसैन ने उस पर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे समीना गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर मेहसी पीएचसी पहुंचे, गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। परिजन शव को वापस लेकर आए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा और मामले की जांच शुरू की।  
विज्ञापन


मेहसी थाना अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायती आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed