फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dev Kishore martyred in Himachal Pradesh saran bihar

Bihar News : ड्यूटी के दौरान बिहार का लाल हुआ शहीद, पैतृक गांव पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर

Fri, 06 Jun 2025 08:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 06 Jun 2025 08:29 PM IST
सार

Bihar : शहादत की खबर से गांव में मातम पसर गया। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां शहीद वीर देव किशोर साह का गॉड ऑफ ऑनर देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Bihar News : Dev Kishore martyred in Himachal Pradesh saran bihar
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"ऑपरेशन स्नो लेपर्ड" के दौरान बिहार रेजीमेंट का एक जवान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया। शहीद जवान बिहार के सारण जिलांतर्गत बनियापुर प्रखंड के रामधनाव गांव के बाबूराय टोला निवासी रघुनाथ साह का पुत्र देव किशोर साह है। शहीद जवान ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में शामिल थे। इसी दौरान 27 मई को उनके मस्तिष्क में दर्द हुआ। परेशानी को देखते हुए जवान को इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 05 जून को देव किशोर साह वीरगति को प्राप्त हो गये। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने गर्व के साथ उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। शहीद का पार्थिव शरीर 6 जून को पटना एयरपोर्ट लाया गया, जहां बिहार सरकार के मंत्रियों, सेना के वरीय अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सस्पेंड दारोगा और एसटीएफ के बीच एनकाउंटर, AK 47 सहित भारी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद
विज्ञापन


मुखिया प्रतिनिधि प्रभुनाथ मांझी ने बताया कि पटना एयरपोर्ट पर सेना की टुकड़ी द्वारा सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी गई, और 'भारत माता की जय' के नारों के बीच उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रामधनाव लाया गया। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि प्रभुनाथ मांझी ने शोक संवेदना व्यक्त की। उनके नेतृत्व में युवाओं की टीम ने भारत माता की जयघोष करते हुए शहीद के शव को सम्मान के साथ भकुरा भिट्ठी से गांव लाया। जहां ग्रामीणों द्वारा शहीद का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शहीद को गॉड ऑफ ऑनर देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार रिवीलगंज थाना क्षेत्र के सरयू नदी तट स्थित सेमिया घाट पर किया गया। गॉड ऑफ ऑनर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेन्द्र कुमार, अचंल पदाधिकारी दीनानाथ कुमार सहित स्थानीय थाने के दर्जनों पदाधिकारी और सिपाही के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : वार्ड पार्षद का भाई चला रहा था अवैध हथियार बनाने का कारोबार, पॉश इलाके में गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा


शहीद जवान बिहार रेजिमेंट के एक मिलिट्री ऑपरेशन में बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामधनाव गांव के बाबूराय टोला निवासी देव किशोर साह 05 जून को शहीद हुए हैं।जिनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रामधनांव के बाबूराय टोला पहुंचा। जहां सारण के अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
साथ ही अमर शहीद के परिजन को बिहार सरकार की ओर से 21 लाख रुपए सम्मान राशि का चेक भेंट किया गया है। वहीं पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया है। हिमाचल प्रदेश के पूह में ड्यूटी के दौरान बिहार के लाल की शहीद होंने की सूचना से गांव में मातम पसरा हुआ है। उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। 
https://youtu.be/6ba4JeZqyU0?si=H6_cTMSI6kqGqbYS
वहीं सारण जिला प्रशासन की ओर जारी बयान के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र पूह में ड्यूटी के दौरान बिहार का एक जवान देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया है। शहीद जवान की पहचान बिहार के सारण जिलांतर्गत बनियापुर थाना क्षेत्र के रामधनाव गांव स्थित बाबूराय टोला निवासी देव किशोर साह के रूप में हुई है। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान की शहादत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शोक व्यक्त करने शहीद के घर पहुंच शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूरा क्षेत्र इस वीर सपूत की बहादुरी और समर्पण को नमन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed