{"_id":"667148993a6a5b03860ae1ee","slug":"bihar-news-deputy-cm-vijay-kumar-sinha-targets-tejashwi-and-lalu-yadav-jdu-elections-bjp-nda-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: डिप्टी सीएम बोले- जनादेश लेकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे तेजस्वी, जदयू सांसद का समर्थन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: डिप्टी सीएम बोले- जनादेश लेकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे तेजस्वी, जदयू सांसद का समर्थन किया
Tue, 18 Jun 2024 02:13 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:13 PM IST
सार
डिप्टी सीएम देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी भावनाओं को प्रकट किया है। जो वोट देता है उसकी प्राथमिकता पहली रहती है। जो वोट नहीं भी देता उसके लिए भी एनडीए सरकार काम करती है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ी भविष्याणी कर दी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जनादेश लेकर वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि तेजस्वी यादव हर दिन मुख्यमंत्री बनने का प्रयास कर रहे हैं। चोर दरवाजा से घुसने का प्रयास करते हैं। कभी पकड़ा जाते हैं तो कभी बाहर ठेल दिए जाते हैं। जनादेश लेकर वह कभी सीएम नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मात्र 19 सीट पर ही राजद को बढ़त मिली है
वहीं तेजस्वी यादव की पार्टी द्वारा फिर से बीमा भारती को टिकट देने की चर्चा के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि वो क्या करेंगे? यह उनका अधिकार क्षेत्र है। चुनाव एनडीए के पक्ष में गया है। इस लोकसभा चुनाव में मात्र 19 सीट पर ही राजद को बढ़त मिली है। आने वाले दिन में और बेहतर परिणाम हैं। जनता विकास चाहती है। जंगलराज और माफियाराज नहीं चाहती है।
विज्ञापन
बंधुआ मजदूर की तरह कब तक गुलाम बनकर रहेंगे
वहीं जनता दल यूनाईटेड के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा मुस्लिम यादव वोटर पर दिए गए बयान का उपमुख्यमंत्री ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी भावनाओं को प्रकट किया है। जो वोट देता है उसकी प्राथमिकता पहली रहती है। जो वोट नहीं भी देता उसके लिए भी एनडीए सरकार काम करती है। लोगों को समझना चाहिए कि जाति की जमींदारी, परिवार की जमींदारी से वह कब आजाद होंगे। वह बंधुआ मजदूर की तरह कब तक गुलाम बनकर रहेंगे। एक व्यक्ति जो सजायाफ्ता है। भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रहा है। उस व्यक्ति का बंधुआ मजदूर बनकर लोग कब तक रहेंगे। इस सवाल पूरा देश पूछ रहा है। सीएम नीतीश द्वारा चंदन का टीका लगाने के बयान पर विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रेरणा है कि सभी लोग चंदन लगाएं। अपनी संस्कृति और संस्कार का सम्मान करें। शास्त्रों और धर्मग्रन्थों में इसका उल्लेख है। चंदन हमारा संस्कार और संस्कृति है। मां भारती के संतान को इसका सम्मान करना चाहिए।