फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Deadbody found hanging behind that house in Vaishali, was missing for four days. blocked road.

Bihar News : चार दिन से गायब व्यक्ति का शव घर के पीछे फंदे से लटका मिला, भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Tue, 27 Feb 2024 10:32 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 27 Feb 2024 10:32 AM IST
सार

Bihar : चार दिन पहले एक शख्स अपने घर से निकला और फिर वह वापस नहीं लौटा। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद उनकी पत्नी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। अब उनके ही घर के पीछे पेड़ से लटकी उनकी लाश मिली है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जैम कर दिया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Deadbody found hanging behind that house in Vaishali, was missing for four days. blocked road.
भड़के लोगों ने आगजनी कर सड़क को किया जाम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में पिछले चार दिनों से गायब व्यक्ति का शव घर के पीछे खजूर के पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव की है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर तुरंत परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी लालगंज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। वहीं आक्रोशित लोगों ने लालगंज वैशाली मुख्य मार्ग को रोड पर आगजनी कर जाम कर दिया। जाम के दौरान स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed