{"_id":"65672ee991db462ad90e3d05","slug":"bihar-news-dead-body-of-youth-found-near-railway-track-in-vaishali-three-including-wife-arrested-bihar-poli-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की लाश, वजह जानकर हैरान रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की लाश, वजह जानकर हैरान रह गई पुलिस
Wed, 29 Nov 2023 06:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 29 Nov 2023 06:00 PM IST
सार
Bihar : रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली। पुलिस ने पत्नी, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है। इस घटना को लेकर परिजनों ने जो जानकारी पुलिस को दी है वह सुनकर पुलिस भी हैरत में है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के वैशाली में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में एक युवक की लाश मिली। शव की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुआल निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र राजवीर कुमार (24) के रूप में की गई। घटना गोरौल थाना क्षेत्र के 22 नंबर रेलवे गुमटी बहादुरपुर के पास की है, जहां रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में राजवीर की लाश मिली।
विज्ञापन
मंगलवार को आया था ससुराल
घटना के संबंध में मृतक के मामा का कहना है कि बीते 27 फरवरी 2023 को राजवीर की शादी बहादुरपुर निवासी निशा कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से निशा राजवीर के साथ रहना नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में हमेशा विवाद होते रहता था। राजवीर बीते मंगलवार को अपने ससुराल बहादुरपुर आया था, और आज उसकी लाश रेलवे ट्रैक से मिली है। मृतक के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बारात जाने का बहाना बनाकर पति को बुलाया ससुराल
परिजनों ने राजवीर की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि निशा का पराये मर्द के साथ अवैध संबंध था। इस वजह से बारात में शामिल होने के लिए उसने राजवीर को फोन कर अपने घर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के ससुर, सास और पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में गोरौल थानाध्यक्ष का कहना है कि बहादुरपुर रेलवे गुमटी के पास संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के घर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।