फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Dead body of professor found hanging from railing in college in Madhepura

Bihar News: कॉलेज में Bed प्रोफेसर की लटकी मिली लाश, दिव्यांग के लिए ऐसे आत्महत्या करना मुश्किल तो मारा किसने?

Thu, 06 Jul 2023 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 04:15 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में मधेपुरा जिले के एक कॉलेज में बीएड प्रोफेसर का रेलिंग से लटका हुआ शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जब आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Bihar News Dead body of professor found hanging from railing in college in Madhepura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भर्राही ओपी के चांदनी चौक स्थित एमपी कॉलेज में तैनात बीएड के एक प्रोफेसर का शव कॉलेज भवन के बरामदे पर रेलिंग से लटका मिला। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक प्रोफेसर पश्चिमी चंपारण के लाठियाही गांव का निवासी बताया जा रहा है, जिनके पिता का नाम शेख सेफ है और उनका नाम एनुल बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वे बीते सात साल से अपने पूरे परिवार के साथ कॉलेज के ही परिसर में रह रहे थे। बकरीद को लेकर पूरे परिवार के साथ वे ससुराल गए थे। तीन दिन पहले वे अकेले कालेज से आए थे और सामान्य तरीके से कालेज कार्य में लगे थे। बताया जाता है कि मृतक एनुल अपनी पत्नी और चार बच्चे के साथ कॉलेज में ही रह रहे थे। वे पैर से विकलांग भी थे, लेकिन अपनी विकलांगता को कभी भी काम के आरे आने नहीं दिया।
विज्ञापन




कॉलेज में फिलहाल तीन-चार शिक्षक और थे, जिसके साथ वे रात में बातचीत भी किए और सोने को अपने कमरे में गए थे। सुबह जब उसके शव टंगे होने की जानकारी मिली तो कॉलेज में ही रहने वाले अन्य प्रोफेसरों ने इसकी सूचना भर्राही ओपी को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया और उनके कमरे की भी तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिली है। भर्राही ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed