फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of married woman found in Bettiah after 9 days; Parents said - murdered and buried body

Bihar News : 9 दिन बाद यहां से मिली विवाहिता की लाश; मायके वाले बोले- हत्या कर बचने के लिए शव दफना दिया

Fri, 22 Sep 2023 06:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Sep 2023 06:12 PM IST
सार

मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव को दफना दिया था। इसके बाद सभी लोग फरार हो गए। साथ ही मृत विवाहिता के दो मासूम बच्चे भी गायब हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of married woman found in Bettiah after 9 days; Parents said - murdered and buried body
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में विवाहिता की लाश मिली है। यह लाश हत्या के 9 दिन बाद बरामद हुई है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से नदी किनारे से शव को जमीन के अंदर से बाहर निकाला तो लोग दंग रह गए। हत्यारों ने शव को बांधकर गठरी की तरह बना दिया था। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव को दफना दिया था। इसके बाद सभी लोग फरार हो गए। घटना मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बेलवाडीह माई स्थान से सटे हरपत बेनी नदी के पास की है। 

विज्ञापन


इधर, लाश मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवती की पहचान मैंनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी देवलाल राम के 26 वर्षीय पत्नी आरती देवी के रूप में की गई है। मायके रामनगर थाना क्षेत्र के सउसा पंचायत के बेलउरा गांव है।
विज्ञापन


ससुराल वाले भी हुए फरार 
मृत युवती के भाई धनंजय राम ने बताया कि वह अपने बहन की शादी आज 6 वर्ष पहले मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी मोहर राम के पुत्र देवलाल राम से किया था। उसकी बहन ने 13 सितंबर के रात्रि 8:30 बजे कॉल कर हमलोगों से बातचीत की। 14 सितंबर के दोपहर यह सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के नियत से गायब कर दिया गया है। उसने बताया कि सूचना मिलते ही वह, अपनी मां बिंदा देवी और पिता देवलाल राम को लेकर जब बहन के ससुराल रमपुरवा गांव पहुंचा तो देखा कि घर में कोई नहीं था। बहन का कोई पता नहीं चला। उसके ससुराल वाले भी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बेटी और बेटा भी गायब हैं
परिजनों का कहना है कि आरती का तीन साल का बड़ा बेटा अपने ननिहाल में है। वहीं उसकी 7 साल की बेटी और 2 साल का बेटा का पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने दोनों की ढूंढ निकालने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में 16 सितंबर को मृतका के पिता शेषनाथ राम के आवेदन पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष राजीवनंदन सिंह से न्याय की गुहार लगाने लगे। परिजनों का कहना था कि आरती के मौत का इंसाफ चाहिए। वही थानाध्यक्ष ने इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। इधर, थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed