{"_id":"673a1f013310403d02012ae2","slug":"bihar-news-dead-body-of-itbp-jawan-found-hanging-from-a-tree-in-bhojpur-bihar-police-investigation-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पेड़ से लटका मिला आईटीबीपी के जवान का शव, परिजनों ने कहा- कुछ दिनों से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पेड़ से लटका मिला आईटीबीपी के जवान का शव, परिजनों ने कहा- कुछ दिनों से था परेशान
Sun, 17 Nov 2024 10:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:21 PM IST
सार
Bihar : चार दिन पहले ट्रेनिंग सेंटर से आइटीबीपी का जवान गायब हो गया। अब उसका शव बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि किसी के द्वारा पैसे को लेकर ब्लैकमेल करने के कारण वह डिप्रेशन में था और इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो और घटनास्थल पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर में आईटीबीपी के जवान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह हत्या है या आत्महत्या फिलहाल स्प्ष्ट नही हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि रुपये के लेन-देन के बाद हुई परेशानी की वजह से युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी इंद्र कुमार राम के पुत्र गौतम कुमार (25) के रूप में की गई है। वह आइटीबीपी में कर्नाटक के बेलगाम में पदस्थापित था।
विज्ञापन
मृतक जवान के पिता इंद्र कुमार राम ने बताया कि वह दिल्ली में स्थित निजी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करते हैं। आठ नवंबर को गौतम ने उनको फोन कर कहा कि मुझे बहुत जरूरी काम है आप मेरे खाते पर चौबीस हजार रुपये भेज दीजिए। जब उन्होंने पूछा कि आखिर क्या काम है तो उसने कुछ नहीं बताया। सिर्फ इतना कहा कि बहुत अर्जेंट है भेज दो मुझे जमा करना है। इसके अलावा उसने कई रिश्तेदारों से भी उस दिन फोन कर सभी लोगों से पैसा मंगवाया था। लगभग उसने लाख रुपए तक पिता सहित अन्य रिश्तेदारों से फोन कर मंगवाये थे। इसके बाद नौ नवंबर को उन्होंने वहां के किसी मुकेश नामक व्यक्ति के खाते पर चौबीस हजार रुपए उसे भेज दिया था। इसके बाद उनकी अपनी बेटे से 11 नवंबर को आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद उनसे एवं घर के किसी भी सदस्य से कोई बात नहीं हुई और उसी दिन से उसका मोबाइल बंद बताने लगा। 11 नवंबर को अचानक उनके चाचा का देहांत हो गया था, जिसके कारण वह उसी दिन दिल्ली से ट्रेन पर सवार होकर वापस गांव चले आए। इसी बीच रविवार की सुबह जब गांव की महिला बधार की ओर जा रही थी, तब उनलोगों ने बधार में बबूल के पेड़ से उसका शव लटका देखा। घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन