{"_id":"64411e6e74f2e396d0097fb6","slug":"bihar-news-dead-body-of-a-child-was-removed-from-nepali-nagar-pond-in-patna-identity-not-yet-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना के नेपाली नगर तालाब से मिली बच्चे की लाश, काले रंग का पायजामा और चेक शर्ट से पहचाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना के नेपाली नगर तालाब से मिली बच्चे की लाश, काले रंग का पायजामा और चेक शर्ट से पहचाने
Thu, 20 Apr 2023 04:43 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 20 Apr 2023 04:43 PM IST
सार
पटना से एक बच्चे की लाश बरामद हुई है। बच्चे ने काले रंग का पायजामा और चेक शर्ट पहन रखा था। बच्चे की उम्र 10 से 12 साल की बीच प्रतीत हो रही है।उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना राजीव नगर इलाके के नेपाली नगर की है।
विज्ञापन
मासूम की लाश मिली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना से एक बच्चे की लाश बरामद हुई है। बच्चे ने काले रंग का पायजामा और चेक शर्ट पहन रखा था। बच्चे की उम्र 10 से 12 साल की बीच प्रतीत हो रही है।उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना राजीव नगर इलाके के नेपाली नगर की है। यहां तालाब से बच्चे की लाश बरामद हुई। घटना के आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचनरा मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
शरीर पर जख्म या चोट के निशान नहीं मिले
राजीव नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि अज्ञात लाश मिली है। शरीर पर जख्म या चोट के निशान नहीं मिले हैं। पहचान के लिए आसपास के थाने की पुलिस से मदद ली जा रही है। स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। बच्चे की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा
मामले में समाजसेवी विशाल सिंह का कहना है कि गुरुवार दोपहर नेपाली नगर तालाब से बच्चे की लाश बरामद हुई है। यह लाश यहां कैसे पहुंची, यह जांच का विषय है। बच्चे की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन