फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Darbhanga bihar Marriage story bride groom ran away during wedding rituals

Bihar News : लड़की शादी के लिए तैयार, मगर वरमाला के बाद दूल्हा फरार; पुलिसिया रौब में फंस गया मामला

Thu, 13 Feb 2025 09:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Feb 2025 09:30 AM IST
सार

Marriage News : शादी-ब्याह के मौसम में ऐसा कुछ-न-कुछ हो ही जाता है, लेकिन यहां कुछ अलग ही हो गया। लड़की के घर में दो-दो पुलिस वाले थे। पुलिसिया चाल ऐसी चली कि घर की बेटी की शादी होते-होते रह गई। अब केस-केस शुरू हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : Darbhanga bihar Marriage story bride groom ran away during wedding rituals
शादी के रस्म निभाने को तैयार थी वधु, मगर वर ही छोड़ गया लग्न मंडप। - फोटो : Freepik

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक विवाह भवन में सजधज कर बारात आई। दरवाजा लगा। ढोल-ताशे और शहनाई की धुन के बीच वरमाला की रस्म भी हुई, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि बारात लौट गई। दुल्हन शादी के लिए तैयार थी, लेकिन दूल्हे और उसके परिजनों के साथ कुछ ऐसा हुआ कि मामला ही गड़बड़ा गया। मामले को सुलझाने की कोशिश जब हर तरह से बेकार गई तो पुलिस तक बात आई। इसके बाद यह खबर पूरी तरह से सामने आयी। 

विज्ञापन


बात कहां से शुरू होकर कहां तक पहुंच गई, पहले यह जानें
केवटी थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार झा की पुत्री की शादी 7 फरवरी को दरभंगा के विवाह भवन से हो रही थी। बारात नगर थाना क्षेत्र से आई थी। आधी रात को शादी के आधे-अधूरे रस्मों के बाद बात बिगड़ गई। मामला लेनदेन को लेकर बिगड़ा। दोनों पक्षों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई, जिसके बाद बात नहीं बनी तो लड़के पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। बारात दूल्हे को लेकर वापस चली गई। बताया जाता है कि लड़की के पिता और भाई पुलिस विभाग में हैं। उन्होंने शादी तय करते समय वर पक्ष से कहा था कि आप बारात लेकर शादी के दिन आएंगे तो तय उपहार की रकम दे दूंगा। वरमाला और शुरुआती रस्मों के बाद जब पैसे देने की बात आई तो लड़की वालों ने पुलिसिया रौब जमाया। इसी पर बात बढ़ गई।  
विज्ञापन


लड़की के पिता ने लिखा- वरमाला के बाद 11 लाख दहेज मांगा, अश्लील हरकत की
लड़की के पिता अशोक कुमार झा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए लिखा है कि लड़का पक्ष को 51 हजार रुपये चेक से दिया। इसके बाद पांच लाख रुपये नकदी सहित दो लाख रुपये का फर्नीचर दिया। इतनी ही बात थी, लेकिन जयमाला के बाद 11 लाख रुपये दहेज की मांग की गई। असमर्थता जताने पर लड़का पक्ष ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी, जो असहनीय था। ऊपर से जान-माल की क्षति पहुंचाने की धमकी भी दी। दहेज नहीं चुकाने के कारण दूल्हा बिना शादी किए बारातियों के साथ वापस चला गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अनुसंधान चल रहा है। कई साक्ष्यों का अवलोकन किया जा रहा है। बहुत जल्द सही निष्कर्ष पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के के भाई ने लिखा- लड़की की भाभी को रिश्ता कबूल नहीं था, इसलिए झंझट
दुल्हा के भाई ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लड़की के पिता अशोक कुमार झा, भाई दीपक झा, आनंद झा सहित दोनों भाई की पत्नी को आरोपित किया है। इसमें लड़की पक्ष से चेक के माध्यम से 51 हजार रुपये कपड़ा खरीदने के लिए मिलने की बात स्वीकार की है। साथ ही लिखा है कि दोनों पक्षों ने अपना-अपना खर्च करेंगे, इस शर्त पर शादी तय की थी। हंगामे के दौरान लड़की के लिए लाये गए 10 लाख रुपये के आभूषण व कपड़ा सहित उनके गले से सोने की चेन और अंगूठी छीनकर आरोपितों ने धक्का देकर सभी को भगा दिया। दर्ज प्राथमिकी में लड़की द्वारा व्हाट्सएप पर भेजे गए एक मैसेज को भी साक्ष्य के रूप में लगाया है। इसमें कहा है कि लड़की ने यह स्वीकार किया है इस शादी से उसके भाई और भाभी खुश नहीं हैं। जबकि, वह यहीं शादी करना चाहती है। लड़की पक्ष में पुलिस वाले हैं, इसलिए हमलोग डरे हुए हैं। वहां लड़की की भाभी ने शादी का विरोध करते हुए आग लगाकर मर जाने और सभी को फंसा देने की धमकी दी थी, जो समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed