{"_id":"6589873de624b31538056546","slug":"bihar-news-dancer-of-theater-of-sonpur-fair-kidnapped-demanded-two-lakh-rupees-bihar-police-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सोनपुर मेला के थिएटर में आई थी डांस करने, अगवा कर मांगे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सोनपुर मेला के थिएटर में आई थी डांस करने, अगवा कर मांगे दो लाख रुपये
Mon, 25 Dec 2023 07:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 25 Dec 2023 07:14 PM IST
सार
Sonepur Mela : सोनपुर मेला में लगे थिएटर की डांसर को अपराधियों ने अगवा कर लिया। फिर उससे दो लाख रुपये की मांग की। रुपये उपलब्ध नहीं करवाने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में थिएटर में डांस करने आई युवती का अपराधियों ने अपहरण कर लिया। पुलिस का कहना है कि मंदिर घुमाने का बहाना कर उसको अगवा किया गया था। अपराधियों ने अगवा करने के बाद युवती के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने उस डांसर से 2 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। लेकिन युवती रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से किसी तरह फरार हो गई और थाना आकर पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी।
विज्ञापन
क्या है मामला
घटना के संबंध में थिएटर डांसर ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि सोनपुर मेला आई थी, जहां उसकी मुलाकात सराय थाना क्षेत्र के मणिभकुरहर निवासी नरेश कुमार ठाकुर के पुत्र धनश्याम ठाकुर से हुई। दोनों की एक दूसरे से जान- पहचान हो गई। वह इधर अक्सर मुझे फ़ोन कर मिलने के लिए बुला रहा था लेकिन व्यस्तता के कारण युवती मिलने से मना कर रही थी। घनश्याम उसे वैशाली गढ़ एवं शिव मंदिर दिखाने का जिद करने लगा। काफी जिद करने पर युवती राजी हो गई।
विज्ञापन
मन्दिर घुमाने ले गया फिर कर लिया अपहरण
युवती ने बताया कि घनश्याम ठाकुर चार चक्का लेकर मुझे सोनपुर मेला में लेने आये। मैं उसके साथ उस पर विश्वास कर के वैशाली गढ़ एवं वैशाली गढ़ के पास स्थित चतुर्मुखी महादेव दर्शन करने चली गई। शाम होने पर मैं घनश्याम ठाकुर को बोली कि मुझे लेट हो रहा है। मुझे सोनपुर मेला छोड़ दो। फिर वह मुझे बोला कि पहले खाना खा लो और वो मुझे एक रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले गया। फिर उसने कहा कि एक दोस्त से मिलकर आते हैं। युवती मना करती रही इसके बाद भी वह युवती को मणिमकुरहर स्थित अपने घर के दालान पर लेकर आ गया। वहाँ पर पहले से रविन्द्र राय, सोनू मिश्रा, दीप कुमार, नरेश कुमार मौजूद थे। वहाँ पर घनश्याम और उसके साथ उनलोगों ने युवती का मोबाइल छीन लिया और उसे कैद कर लिया।
विज्ञापन
मारपीट का लगाया आरोप
घनश्याम सहित अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता का कहना है कि इन लोगों ने मुझसे घर से 2 लाख रुपया मंगवाने का दवाब बनाने लगे। दलान के कमरे को ताला लगाकर मुझे बंद कर के सभी रात में सो रहे थे। तभी मैं मौके का फायदा उठाकर नरेश कुमार ठाकुर के सिरहाने में रखे चाभी से दरवाजा खोलकर भाग आई।