फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dancer gangraped in Chhapra; orchestra, up news, liquor ban, rape of girl

Bihar News : छपरा में डांसर का गैंगरेप; पहले अगवा किया, जबरन शराब पिलाई, फिर 15 हैवानों ने मिलकर दरिंदगी की

Tue, 25 Jul 2023 10:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Jul 2023 10:22 AM IST
सार

Saran News : लड़की यूपी की रहने वाली है। मशरक थाना इलाके में रहकर ऑर्केस्ट्रा में डांस करती थी। कुछ दिन पहले ही उसे ऑर्केस्ट्रा वालों ने महज 10 हजार रुपये में दूसरे ऑर्केस्ट्रा वालों के हाथ बेच दिया था। 

विज्ञापन
Bihar News: Dancer gangraped in Chhapra; orchestra, up news, liquor ban, rape of girl
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छपरा में 24 साल की लड़की का गैंगरेप हुआ है। 15 हैवानों ने उसके साथ दरिंदगी की। लड़की की हालत गंभीर है। छपरा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सारण के SP गौरव मंगला ने कहा कि मशरख में युवती के साथ गैंगरेप की सूचना मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


10 हजार रुपये में लड़की को बेच दिया था
बताया जा रहा है कि लड़की यूपी की रहने वाली है। मशरक थाना इलाके में रहकर ऑर्केस्ट्रा में डांस करती थी। कुछ दिन पहले ही उसे ऑर्केस्ट्रा वालों ने महज 10 हजार रुपये में दूसरे ऑर्केस्ट्रा वालों के हाथ बेच दिया था। इसको लेकर वह नाराज थी। 3 दिन पहले वह अपने घर जा रही था। लेकिन, वह घर नहीं गई। कुछ कारणवश मशरख में ही रुक गई। इसी दौरान शनिवार रात को आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने मिलकर अगवा किया। इसके बाद उसे उठाकर गोदाम में ले गए। यहां पर जबरन उसे शराब पिला दी। 
विज्ञापन


साथियों ने अस्पताल में किया हंगामा
पीड़िता की दोस्त ने बताया कि गोदाम में जबरन कुछ बदमाशों ने मिलकर उसे शराब पिलाया। इसके बाद बारी-बारी से उसे साथ रेप किया। इसके बाद वह चीखती-चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों द्वारा फौरन उसे मढ़ौरा हेल्थ सेंटर में भर्ती करवाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लड़की के प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म हैं। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। इधर, सोमवार को पीड़िता के साथियों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने अबतक एक भी दरिंदे की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। हमलोगों की अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed