फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : csbc bihar police constable exam paper leak munna bhai arrest in begusarai vaishali

Bihar Police : सिपाही भर्ती परीक्षा में अब 50-50 हजार की डील; सेंटर में पहुंच गए खिलाड़ी, मगर मौके पर हुआ खेल

Sun, 11 Aug 2024 05:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय / वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय / वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 11 Aug 2024 05:03 PM IST
सार

Bihar : सरकार और ईओयू सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को स्वच्छ और कदाचारमुक्त कराने का संकल्प लिया है। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। ऐसे में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें एक दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा था। डील कितने की थी, यह भी बताया।

विज्ञापन
Bihar News : csbc bihar police constable exam paper leak munna bhai arrest in begusarai vaishali
आरोपी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर एक दुसरे के बदले परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई और असली अभ्यर्थी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा में शामिल हुआ था। परीक्षा देने के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के बीपी स्कूल सेंटर के रूम नंबर छह से की गई है। गिरफ्तार युवक बांका और मुंगेर जिला के रहने वाले हैं। दोनों ने अपनी पहचान बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहा निवासी रामचंद्र साह के पुत्र राजा कुमार और मुंगेर जिला के क्रांति प्रसाद मंडल के पुत्र सन्नी कुमार के रूप मे की है।

विज्ञापन


पचास हजार में हुई थी डील 
पुलिस का कहना है कि राजा कुमार सन्नी कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था। इस संबंध में राजा कुमार ने बताया कि वह सन्नी कुमार के बदले परीक्षा देने आया था लेकिन फोटो मैच नहीं होने केकारण परीक्षा नियंत्रक  ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने कहा कि यह डील पचास हजार में हुई थी। एडवांस के रूप मे दस हजार रूपया प्राप्त हुआ था। वही पकड़े गए सन्नी कुमार ने बताया कि राजा उनके साथ मे रहने वाला है। जिससे वो उसके बदले परीक्षा देने के लिय राजी हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

Bihar News : csbc bihar police constable exam paper leak munna bhai arrest in begusarai vaishali
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

वैशाली में दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा 
हाजीपुर में 25 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें पुलिस ने एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के सांची पट्टी MPS एकेडमी से कि गई है। गिरफ्तार मुन्ना भाई की पहचान वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र अतर्गत मझौली के रहने वाले विजय सिंह का पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि सुमन कुमार नालंदा के रहने वाले द्वारिका राय के पुत्र मंटू कुमार के जगह पर परीक्षा दे रहा था। इस संबंध में वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में एमपीएस  एकेडमी हाजीपुर में एक फर्जी अभ्यर्थी सुमन कुमार को मंटू कुमार के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस संदर्भ में नगर थाना कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed