फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Criminals shot two people in Supaul; Bihar Police detained seven suspects, Crime News Updates

Bihar News: घर घुसकर महिला समेत दो को मारी गोली, भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से पहुंचे थे अपराधी, सात हिरासत में

Sat, 21 Dec 2024 03:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Dec 2024 03:20 PM IST
सार

Crime news: सुपौल के जदिया थाना इलाके में अपराधियों ने गोलीकांड को अंजाम दिया। घटना में एक महिला के कमर में और एक युवक के पैर में गोली लगी है। मौके से पुलिस ने भाजपा का झंडा लगा कार बरामद किया है।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals shot two people in Supaul; Bihar Police detained seven suspects, Crime News Updates
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लबढी गुड़िया गांव में शुक्रवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर गोलीबारी की। घटना में 25 वर्षीय ममता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वही त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही निवासी 45 वर्षीय मोहन यादव के पैर में गोली लगी है। कमर में गोली लगने के कारण ममता को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश भाजपा का झंडा लगी पटना नंबर की कार से आए थे। पुलिस ने मौके से वाहन बरामद कर लिया है और घटना से जुड़े सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वही एहतियातन गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन


पुरानी रंजिश बताया जा रहा घटना का मुख्य कारण
घायल महिला के पति विकास कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेश कुमार से पुरानी रंजिश चल रही थी। कुछ महीने पहले राजेश ने उनकी भांजी से छेड़खानी की थी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। चार दिन पहले राजेश ने बाइक से विकास को टक्कर मार दी। मामला पंचायत और थाने तक पहुंचा। लेकिन राजेश ने जान से मारने की धमकी दी। रात को राजेश 15-20 हथियारबंद साथियों के साथ विकास के घर पहुंचा और गोलीबारी शुरू कर दी। ममता कुमारी को कमर में गोली लगी। जबकि विकास का भांजा मोहन भी घायल है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी और अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। घटनास्थल से भाजपा का झंडा लगा कार बरामद हुआ है। हालांकि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन अप्राप्त है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इधर, स्थानीय लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही घटना के पीछे के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में जेल से बाहर निकले हैं दोनों पक्ष के लोग
गोलीकांड के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोग हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। गोलीकांड का मुख्य आरोपी राजेश कुमार प्रेम प्रसंग के दौरान यौन शोषण मामले में जेल में था। वही घायल महिला ममता कुमारी का पति विकास कुमार स्मैक तस्करी के मामले में जेल में था। जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग जमानत पर हाल में ही जेल से निकले थे। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed