फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminals shot a finance employee during extortion, Bihar Police

Bihar News : अपराधियों ने छिनतई के क्रम में फाइनेंस कर्मचारी को मारी गोली, स्थिति नाजुक

Fri, 18 Aug 2023 06:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 18 Aug 2023 06:22 PM IST
सार

Bihar News : वैशाली में अपराधियों ने भारत फाइनेंस के कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मीटिंग में जाने से क्रम में घटना हुई है, रुपये की छिनतई नहीं हुई है। फिर गोली मारने का क्या कारण है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
Bihar News : Criminals shot a finance employee during extortion, Bihar Police
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने भारत फाइनेंस के कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों का कहना है कि छिनतई करने के क्रम ने अपराधियों ने उन्हें गोली मारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि संगठन के महिलाओं की मीटिंग में जाने के क्रम में यह घटना हुई है, छिनतई नहीं हुई है। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के माकिना टोला के पास की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि माकिना टोला के पास एक स्थानीय स्कूल में भारत फाइनेंस के द्वारा आयोजित महिला समूह मीटिंग में जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों के द्वारा पैसा छीनने की कोशिश की गई जिसका फाइनेंस कर्मचारी ने विरोध किया। इसी क्रम में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मचारी देवराज को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन लोगों के वहां पहुँचने से पहले ही अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed