फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Criminals fired at Sitamarhi's Indo-Nepal border; shopkeeper death, staff condition critical

Bihar News : इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास अपराधियों ने की गोलीबारी; सब्जी दुकानदार की मौत, स्टाफ की हालत गंभीर

Tue, 25 Jul 2023 09:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Jul 2023 09:05 AM IST
सार

Sitamarhi News :  बाइक सवार तीन अपराधी आलू-प्याज की दुकान पर आए और दुकानदार पर गोलीबारी करने लगे। इसमें दुकानदार और उनके स्टाफ को गोली लग गई। गोलीबारी करने के बाद अपराधी फरार हो गए। 

विज्ञापन
Bihar News: Criminals fired at Sitamarhi's Indo-Nepal border; shopkeeper death, staff condition critical
डॉक्टर ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। घटना सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडो-नेपाल बॉर्डर के बेलवा पररी गांव और पचहरवा एसएसबी कैंप के समीप निर्माणाधीन बांध पर उसका आलू-प्याज की दुकान की है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार रात बाइक सवार तीन अपराधी आलू-प्याज की दुकान पर आए और दुकानदार पर गोलीबारी करने लगे। इसमें दुकानदार और उनके स्टाफ को गोली लग गई। गोलीबारी के बाद अपराधी फरार हो गए। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर केके झा ने बताया कि पेट और सिर में कई गोलियां लगने से दुकानदार की मौत हो गई। उसके सहकर्मी की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
इधर, सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, लेनदेन के विवाद की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजीव मेहता के रूप में हुई। वहीं राम पुकार पासवान की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन का विवाद और वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
अस्पताल में उपस्थित कुछ लोगों ने बताया कि राजीव मेहता का जीवन काल इंडो-नेपाल बॉर्डर में कई तरह के कारोबार से जुड़ा रहा है। आशंका है कि लेनदेन की विवाद तथा अन्य तस्करों द्वारा वर्चस्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। डॉक्टर केके झा के अनुसार मृतक के पेट व सिर में कई गोलियां लगी है। वहीं इस संबंध में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया की मामला संज्ञान में आने के बाद आगे की कारवाई की कारवाई की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed