फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : criminal challenges Bihar police in purnea district council chairman shot dead in bihar

Bihar News : पप्पू यादव के इलाके में फिर बड़ा कांड, पूर्णिया में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष की गोली मार हत्या

Wed, 31 Jul 2024 10:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 31 Jul 2024 10:49 PM IST
सार

Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन की  गोली मार कर हत्या कर दी। आननफानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar News : criminal challenges Bihar police in purnea district council chairman shot dead in bihar
पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में अपराधियों ने कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव को गोली मार कर हत्या कर दी। पूर्व चेयरमैन अपने घर के पास अकेले ही टहल रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार कर फरार हो गए। गोली लगते ही पूर्व अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें ईलाज के लिए पूर्णिया मैक्स 7 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा सहित स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। घटना बुधवार की देर शाम कसबा थाना क्षेत्र के कसबा स्थित गुप्त काली मंदिर के पास हुई है।

विज्ञापन


घर के पास दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव कसबा स्थित गुप्त काली मंदिर के पास अकेले ही टहल रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और उनमें से एक ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीं पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े लेकिन तबतक अपराधी बाइक पर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोली लगते ही आसपास के लोग पूर्व चेयरमैन को इलाज के लिए पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मैक्स 7 अस्पताल में जुट गई। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। घटना के सूचना पर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा सहित स्थानीय थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


घटना सीसीटीवी में कैद 
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार अपराधी बाइक से उतरकर पैदल ही टहल रहे पूर्व चेयरमैन को पीछे से उनके सिर में गोली मार कर पीछे ही भागते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के संबंध में पुलिस काकहना है कि हत्या की वजह क्या है फिलहाल सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed