फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Court sentenced RJD leader Shivanand Tiwari; Comment on Nitish Kumar, Sanjay Jha

Bihar News : लालू के करीबी शिवानंद तिवारी को कोर्ट ने सुनाई सजा, सीएम नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

Wed, 06 Dec 2023 08:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Dec 2023 08:55 AM IST
सार

एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी को एक साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन
Bihar News: Court sentenced RJD leader Shivanand Tiwari; Comment on Nitish Kumar, Sanjay Jha
शिवानंद तिवारी

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी शिवानंद तिवारी को सजा मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद को एक साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दरअसल, पूर्व सांसद पर मानहानी का मामला दर्ज किया गया था। उनपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद इस मामले को लेकर कोर्ट में शिवानंद तिवारी के खिलाफ परिवाद दायर किया था।  न्यायिक दंडाधिकारी सारिका वहालिया ने तमाम गवाहों और सबूतों के आधार पर मानहानि के केस में पूर्व सांसद को दोषी पाया। कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें सजा सुनाई। हालांकि पूर्व सांसद को सजा सुनाने के बाद कोर्ट ने उन्हें राहत भी दे दी। कोर्ट ने शिवानंद तिवारी के वकील की अर्जी पर 21 दिनों का प्रोविजनल बेल दे दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जदयू नेता ने दायर की थी मुकदमा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद मंत्री संजय झा ने साल 2018 में पूर्व सांसद पर मानहानि का केस कर दिया। उस वक्त संजय झा ने आरोप लगाया था कि पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की टिप्पणी की वजह से समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। इस कारण मानसिक परेशानी हुई। मंत्री संजय कुमार झा ने विशेष कोर्ट में आरोपी शिवानंद तिवारी के विरुद्ध सात गवाह पेश किए थे। विशेष कोर्ट ने आरोपी पूर्व सांसद पर भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत संज्ञान लिया था। इसके बाद दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद कोर्ट ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान कहा था अपशब्द
दरअसल साल 2018 में राजद विपक्ष में थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा की पार्टी जदयू एनडीए में थी। अपनी बात रखते हुए पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संजय झा के बीच के रिश्तों पर कटाक्ष करते हुए अपशब्द कह दिया। इसके बाद सियासी घमासान मच गया था। संजय झा ने मामले में मानहानि का केस कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed