फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Couple injured in truck accident, break railing of over bridge and hangs in Samastipur

Bihar News : बिहार में कांवरियों के साथ बड़ा हादसा होने से बचा, स्कूटी में ठोकर मारकर ट्रक रेलिंग से लटका

Mon, 19 Aug 2024 12:59 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 19 Aug 2024 12:59 AM IST
सार

Bihar : बिहार में कांवरियों के साथ एक बड़ा हादसा होने से बचा। अगर यह घटना हो जाती तो कई कांवरियों की जान जा सकती थी। एक अनियंत्रित ट्रक स्कूटी सवार को ठोकर मारा और फिर रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से गिरने लगा।

विज्ञापन
Bihar News : Couple injured in truck accident, break railing of over bridge and hangs in Samastipur
ओवर ब्रिज से लटकता ट्रक, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में एक अनियंत्रित ट्रक स्कूटी सवार हार्डवेयर कारोबारी दंपति को ठोकर मार दिया। इस घटना में अनियंत्रित ट्रक ओवरब्रिज के रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से लटक गया। हालांकि गनीमत रही कि ट्रक पुल के नीचे नहीं गिरा अन्यथा जलाभिषेक करने के लिए जुट रहे कई कांवरियों की जान जा सकती थी। इस घटना में मोहनपुर नक्कू स्थान निवासी स्कूटी सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक शर्मा और उनकी पत्नी सुषमा शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं। घटना होते ही स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। उनलोगों ने आननफानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक इलाज किया और फिर उनकी गंभीर स्थिति कोदेखते हुए दोनों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी संजय पांडे और सदर एसडीओ दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पुल की रेलिंग पर लटक रहे  ट्रक को सुरक्षित वापस सड़क पर लाया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन


ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपक शर्मा और उनकी पत्नी सुषमा शर्मा देर शाम बाजार से अपने घर मोहनपुर लौट रहे थे। तभी थानेश्वर पुल पर कांवरियों की भीड़ होने के कारण दंपत्ति ओवर ब्रिज की ओर से जाने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही ट्रक असंतुलित हो गया और ओवर ब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रक बीच पुल पर रेलिंग के सहारे लटक गया। घटना के दौरान ट्रक चालक और उसका उपचालक गेट खोलकर ट्रक से कूद कर फरार हो गया।
विज्ञापन


कांवरियों के साथ हो सकता था बड़ा हादसा 
स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवर ब्रिज पर हुए इस हादसे के कारण ओवरब्रिज के नीचे सड़क से जा रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। उनका कहना था कि इस रास्ते बड़ी संख्या में लोग थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। हालांकि गनीमत रही कि ट्रक पुल के नीचे नहीं गिरा, क्यों कि अगर ट्रक पूल के नीचे गिर जाता तो कई  कांवरिया इसमें दब जाते, जिससे कई की जान जा सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed