{"_id":"6714bbf1dcc1ebb7120300c5","slug":"bihar-news-contractor-murdered-in-gopalganj-called-out-of-the-house-by-phone-shot-and-killed-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में ठेकेदार की हत्या; अपराधी ने फोन कर घर से बाहर बुलाया, गोली मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में ठेकेदार की हत्या; अपराधी ने फोन कर घर से बाहर बुलाया, गोली मारकर उतारा मौत के घाट
Sun, 20 Oct 2024 01:45 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:45 PM IST
सार
गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार को घर से बुलाकर गोली मार दी। गोली लगने से ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजन एवं ग्रामीण लोग आक्रोशित हो गए। वहीं, हत्या की वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम छोटे आलम है जो थावे थाना क्षेत्र के पठानपट्टी के ही पश्चिम टोला गांव का निवासी था।
फोन कर घर से बाहर बुलाया
बताया जाता है थावे थाना क्षेत्र के पैठाणपट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय छोटे आलम कुछ माह पहले तक सऊदी अरब में रहता था। वहां से वो अपने गांव वापस लौट आया था। अपने गांव में रहकर ही कारपेंटर ठेकेदारी का काम करता था। इसी बीच शनिवार की देर रात अपने घर पर ही था। इसी दौरान पठानपट्टी के एक युवक ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया। फिर उसको नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से छोटे आलम की मौके पर ही मौत हो गई।
एसआईटी का गठन किया गया है
वहीं इस मामले में गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।