फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Construction of international airport will start soon in Patna Bihta, CM Nitish Kumar pm modi

Bihta Airport : पीएम मोदी मंत्रिमंडल की हरी झंडी के बाद सीएम नीतीश कुमार पहुंचे बिहटा; कही यह बात

Sun, 18 Aug 2024 07:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 18 Aug 2024 07:54 PM IST
सार

Bihar : पटना में बहुत जल्द अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके निर्माण कार्य को जल्द से शुरू करना चाहते हैं। यात्रियों के लिए यह एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा। 

विज्ञापन
Bihar News : Construction of international airport will start soon in Patna Bihta, CM Nitish Kumar pm modi
निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहटा में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने की कवायद शुरू हो गई है ।इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रविवार को बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट स्थल पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को नक्शा के माध्यम से वहां शुरू कराये जाने वाले निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा। हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिये यहां आधुनिकतम व्यवस्थायें की जायेगी। पटना में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन जाने के बाद आम लोगों और व्यवसायियों के लिए यह काफी आरामदेह साबित होगा।

विज्ञापन

Bihar News : Construction of international airport will start soon in Patna Bihta, CM Nitish Kumar pm modi
एयरपोर्ट अधिकारी से जानकारी लेते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा 
बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट स्थल पर निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो जाय ताकि लोगों को हवाई यात्रा में और अधिक सहूलियत हो सके। उन्होंने कहा कि इसके शुरू हो जाने के बाद विभिन्न जगहों पर से आना-जाना आसन हो जायेगा। इस एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी तथा पटना एयरपोर्ट पर पड़ने वाला भार भी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Construction of international airport will start soon in Patna Bihta, CM Nitish Kumar pm modi
अधिकारियों को निर्देश देते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर 
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन जाने से रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे। बिहटा एयरफोर्स बेस स्टेशन पर सिविल एनक्लेव बनाने की जब योजना बनायी गयी तो राज्य सरकार ने 108 एकड़ भूमि की स्वीकृति दी और उसकी चहारदीवारी भी करायी गयी। 08 एकड़ और जमीन देने की मांग एयर अथॉरिटी ने राज्य सरकार से की थी, जिसकी भी स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा, बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारीगण तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed