{"_id":"665d91cd4b972678de0da6a7","slug":"bihar-news-constable-dies-in-nalanda-had-returned-to-camp-after-duty-suddenly-his-health-deteriorated-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नालंदा में हवलदार की मौत; ड्यूटी कर कैंप लौटे थे, अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नालंदा में हवलदार की मौत; ड्यूटी कर कैंप लौटे थे, अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में गई जान
Mon, 03 Jun 2024 03:20 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:20 PM IST
सार
सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर थाना इलाके में हवलदार संजीव कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी करने के बाद जब वह अपने कैंप गए तो अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
नालंदा पुलिस जांच में जुटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में चुनाव की ड्यूटी में तैनात जवान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी। अचानक कैसे और क्यों उनकी मौत हो गई? इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं कुछ लोग लू लगने की बात भी कह रहे हैें। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय का है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना इलाके के चाड़ गांव निवासी कपिल देव शर्मा के पुत्र संजीव कुमार (50) के रूप में हुई। वे मतगणना एवं विधि व्यवस्था के लिए नालंदा आए थे और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में ठहरे हुए थे।
हवलदार संजीव कुमार की तबीयत बिगड़
कंपनी कमांडेंट हरेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार रात्रि करीब 8:00 बजे उनकी बातचीत हवलदार संजीव कुमार से हुई थी उसे समय बिल्कुल ठीक-ठाक स्थिति में थे। इसके बाद वे वहां से अपने होटल आ गए। इसी बीच फोन आया कि हवलदार संजीव कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अचानक सोने वक्त लूज मोशन हो गया। इसके बाद किसी तरह से उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पहले से उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
थाना इलाके में संजीव की ड्यूटी लगाई गई थी
सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि जवान रोहतास बीसैप कंपनी के हवलदार थे। मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर थाना इलाके में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। रविवार को ड्यूटी करने के बाद जब वह अपने कैंप गए तो अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।