फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Collision between bus and truck in Bhagalpur; Five people injured; road accident news

Bihar News : एनएच 31 पर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर; पांच लोग घायल; ऐसे हुआ हादसा

Wed, 22 May 2024 09:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 May 2024 09:34 AM IST
सार

बुधवार अहले सुबह एनएच 31 पर हाईवा और बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चालक और उपचालक स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: Collision between bus and truck in Bhagalpur; Five people injured; road accident news
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में भीषण सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र की है। बुधवार अहले सुबह एनएच 31 पर हाईवा और बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चालक और उपचालक स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मद से घायलों को नारायणपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण पांचों घायलों को डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस खगड़िया से पैसेंजर को लेकर नवगछिया की तरफ आ रही थी। पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया। जब तक बस चालक संभल पाता तब तक दोनों वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस एनएच किनारे खेत में चली गनीमत रही की बस में सवार ज्यादा लोग शामिल नहीं थे।
विज्ञापन


चालक और उपचालक की हालत गंभीर
हादसे के बाद बस चालक लखीसराय निवासी मनोज कुमार और उपचालक की हालत गंभीर है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित हो गए। जबकि भवानीपुर थाने की पुलिस भी फौरन घटना स्थल पर पहुंच गई। मामले में थानेदार महेश कुमार ने बताया कि बस में सवार पांच लोगों को चोटें आई हैं। फिलहाल चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed