फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar will be in Gaya today, will take stock of the preparations for Pitru Paksha Fair.

Bihar News: गया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पितृपक्ष मेले की तैयारियों का ले रहे जायजा

Sat, 07 Sep 2024 02:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Sep 2024 02:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गया आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गया एयरपोर्ट से विष्णुपद मंदिर, समाहरणालय, सीताकुंड और बोधगया जाने वाले सड़क मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar will be in Gaya today, will take stock of the preparations for Pitru Paksha Fair.
विष्णु पद मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम नीतीश कुमार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

17 सितंबर से शुरू होनेवाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट से मानपुर बाइपास पुल तक बने विष्णुपद पाथ-वे का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पितृपक्ष मेला क्षेत्रों  में जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही पितृपक्ष मेला को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उसके बाद विष्णुपद मंदिर पहुंचे। जहां विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा–अर्चना की। 
विज्ञापन

 

 

Bihar News: CM Nitish Kumar will be in Gaya today, will take stock of the preparations for Pitru Paksha Fair.
गया में समीक्षा बैठक करते सीएम नीतीश कुमार व अन्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
पाथ वे के उद्घाटन से तीर्थयात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
पाथ वे का उद्घाटन हो जाने से पितृपक्ष में देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा मिले, इसका पूरा ख्याल रखा गया है। माड़नपुर बाईपास से बने पाथ वे से तीर्थयात्रियों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। बिना जाम में फंसे बाईपास से सीधा विष्णुपद मंदिर क्षेत्र तक पहुंचने में आसानी होगी। 450 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा पाथ वे का शुभारंभ किया गया है। एनएच 82 से विष्णुपद मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओ को 2 किमी पैदल दूरी तय करना पड़ता है। रास्ता संकीर्ण होने के कारण तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जाम की समस्या से तीर्थयात्रियों को निजात मिलेगा। पहुंच पथ के नीचे भूमिगत एकीकृत जल निकासी के लिए ड्रेनेज का भी निर्माण किया गया है। उक्त पहुंच पथ के निर्माण होने से सीताकुंड से मां सीतापथ होते हुए गया जी डैम तक, गया जी डैम से देवघाट होते हुए नवनिर्मित पहुंच पथ से माड़नपुर बायपास तक एक कॉरिडोर तैयार हो गया है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: CM Nitish Kumar will be in Gaya today, will take stock of the preparations for Pitru Paksha Fair.
उद्घाटन करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
समाहरणालय में समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री गया समाहरणालय पहुंचे। मेला की तैयारियों का समीक्षा की। इस मौके पर सभी संबंधित अधिकारियों मौजूद थे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आलाधिकारियों को पितृपक्ष मेला को यादगार बनाने का निर्देश दिया। वहीं सीएम के कार्यक्रम में तब्दील कर दिया। गया समाहरणालय में समीक्षा बैठक के बाद गया एयरपोर्ट के लिए निकल गए। हालांकि, सीएम को सीताकुंड और बोधगया जाना था। लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
 

 

विज्ञापन

Bihar News: CM Nitish Kumar will be in Gaya today, will take stock of the preparations for Pitru Paksha Fair.
फल्गु नदी के किनारे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

बाइपास पुल तक बन रहे विष्णु पथ का जायजा लिया

इन चारों स्थानों पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर डीएम डॉ त्यागराजन, एसएसपी आशीष भारती व सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने विष्णुपद मंदिर, देवघाट, गयाजी रबर डैम व देवघाट से बाइपास पुल तक बन रहे विष्णु पथ का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। हालांकि, इस दौरान डीएम का मुख्य फोकस विष्णुपथ पर रहा। विष्णुपथ का उद्घाटन करने को लेकर डीएम ने संबंधित एजेंसी व उनके अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए हैं। इधर, समाहरणालय के सभागार में मुख्यमंत्री की बैठक आयोजित को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हर प्रकार तैयारी पूरी कर ली गई है। समाहरणालय के साथ-साथ सभागार का रंगरोगन व उस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। 


पितृपक्ष मेला की तैयारियों में कोई कमी न रहे

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गया आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गया एयरपोर्ट से विष्णुपद मंदिर, समाहरणालय, सीताकुंड और बोधगया जाने वाले सड़क मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं पितृपक्ष मेला की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए संबंधित विभाग बीते दो माह से तैयारी में जुटे हैं। साथ ही पितृपक्ष मेला क्षेत्रों के दिवालों पर मिथिला पेंटिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed