{"_id":"65f2dca630238b543e023f18","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-unopposed-elected-as-bihar-mlc-certificate-nitish-kumar-on-nda-seat-sharing-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitish Kumar : रिजल्ट से पहले सीएम नीतीश को मिला एमएलसी चुने जाने का प्रमाणपत्र, सीट बंटवारे पर साफ-साफ बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitish Kumar : रिजल्ट से पहले सीएम नीतीश को मिला एमएलसी चुने जाने का प्रमाणपत्र, सीट बंटवारे पर साफ-साफ बोले
Thu, 14 Mar 2024 04:46 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:46 PM IST
सार
Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार विधान परिषद् में चुने जाने का प्रमाणपत्र मिल गया। बाकी को भी चुनाव परिणाम की तारीख से पहले ही मिल जाएगा, क्योंकि मतदान की नौबत नहीं आई। प्रमाणपत्र लेने के बाद सीएम ने एनडीए के सीट बंटवारे पर बात की।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्विरोध रूप से एमएलसी चुन लिए गए। बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से इसके लिए प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है। विधान परिषद् निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर राज कुमार की ओर से नीतीश कुमार के निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। वहीं विधान परिषद् के बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम नीतीश कुमार ने आज यानी गुरुवार शाम तक मंत्रियों के नाम फाइनल हो जाएंगे। उसके बाद जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
27 मंत्रियों के पद अभी खाली हैं
दरअसल, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के पहले राज्यसभा और विधान परिषद् के लिए नेताओं का नाम तय करने में भी लोकसभा चुनाव का सीट बंटवारा मुद्दा था। अब एनडीए के अंदर सीट बंटवारे का प्रारूप बुधवार को फाइनल हो जाने के बाद बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम मंत्रिमंडल विस्तार होगा। बिहार मंत्रिमंडल में 36 सदस्य हो सकते हैं। इनमें से सीएम समेत नौ पहले से हैं, इसलिए 27 पद की वैकेंसी है।
विज्ञापन
सभी 11 उम्मीदवारों का निर्वाचन हो गया
बता दें कि बिहार विधान परिषद् की रिक्त हुई 11 सीटों के लिए मतदान की नौबत ही नहीं आई। सभी नीतीश कुमार, राबड़ी देवी समेत सभी 11 उम्मीदवारों का निर्वाचन हो गया। इसमें एनडीए के छह और महागठबंधन से पांच प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। आज विधान परिषद् में इन सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया गया। सीएम नीतीश कुमार के अलावा, मंगल पांडेय, अनामिका सिंह, लाल मोहन गुप्ता तांती, संतोष कुमार सुमन, खालिद अनवर, अब्दुलबारी सिद्दकी, शशि यादव, उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली सदन आए और अपना सर्टिफिकेट लिया। वहीं राबड़ी देवी का सर्टिफिकेट लेने के लिए भोला यादव आए थे।
विज्ञापन