फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar targets Lalu-Rabri Raj in Patna; PMCH centenary year: President Draupadi Murmu

PMCH Patna: राष्ट्रपति के सामने सीएम नीतीश कुमार ने बताई 2005 के पहले की स्थिति; पीएमसीएच शताब्दी वर्ष मना रहा

Tue, 25 Feb 2025 01:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Feb 2025 01:49 PM IST
सार

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार कहा कि ने पहले क्या था स्थिति थी? आपलोग को याद है न? पहले कोई शाम के बाद डर से बाहर नहीं जाता था। स्वास्थ्य-शिक्षा की हालत भी काफी खराब थी। हमलोगों की सरकार बनी तो खूब काम करवाया। 

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar targets Lalu-Rabri Raj in Patna; PMCH centenary year: President Draupadi Murmu
शताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रपति के साथ सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से 2005 से पहले वाली सरकार की याद दिलाई। उस वक्त के हालात के बारे में बताया। साथ बिना नाम लिए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। सीएम नीतीश कुमार का बयान फिर से चर्चा में है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वह लोग (लालू-राबड़ी) कुछ काम नहीं कर रहे थे। उन लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार 2005 में आई तो हमलोगों ने सभी के लिए काम किया। शिक्षा पर फोकस किया। महिलाओं के लिए काम किया। हर वर्ग के लिए काम किया। हम तो चाहते हैं सरकार अच्छे से चलें। केंद्र का भी सहयोग मिलता रहेगा। बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन


पहले कोई शाम के बाद डर से बाहर नहीं जाता था
2005  से पहले वाले बिहार की स्थिति याद दिलाते हुए सीएम नीतीश कुमार कहा कि ने पहले क्या था स्थिति थी? आपलोग को याद है न? शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं जाता था। सोचिए आज कल, रात में कितना देर तक लड़का-लड़की बाहर रहता है। बिना किसी डर के लोग आराम से रात में काम रोजगार कर वापस लौट जाते हैं। पहले कोई शाम के बाद डर से बाहर नहीं जाता था। स्वास्थ्य-शिक्षा की हालत भी काफी खराब थी। राज्य के अस्पतालों का क्या हाल था? यह भी सब जानते हैं। तब बिहार में सिर्फ छह ही मेडिकल कॉलेज थे। अब हमलोगों की सरकार बनी तो 12 मेडिकल कॉलेज बन गए हैं, 14 पर काम हो रहा है। आने से समय में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। केंद्र सरकार ने भी आठ जगह मेडिकल कॉलेज दिया है। पीएमसीएच पांच हजार बेड की सुविधा होगी। 
विज्ञापन


पहले हिंदू-मुस्लिम में काफी झगड़ा होता था
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब यहां कार्यक्रम में आये हैं यह बहुत खुशी की बात है। पीएमसीएच को विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने के लिए बहुत तेजी से काम हो रहा है। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह में सिर्फ 39 मरीज इलाज कराने आते थे। हमलोगों ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा एवं इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई, जिसके कारण अब एक माह में औसतन 11 हजार से अधिक मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। पहले हिंदू-मुस्लिम में काफी झगड़ा होता था। बिहार में हमलोगों की सरकार बनने के बाद अब कहीं कोई विवाद नहीं होता है। समाज के सभी लोगों के लिए चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम हों, अगड़े हों या पिछड़े हों या अति पिछड़े हों, दलित हों या महादलित हों, सभी लोगों के विकास के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा पीएमसीएच
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई देता हूं कि उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होकर शताब्दी समारोह की शोभा बढ़ाई और यहां मौजूद लोगों का हौसला बढ़ाया। सभी आगत अतिथियों का अभिनंदन भी करता हूं। पीएमसीएच के विकास में राज्य सरकार पूरा सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। आपस में प्रेम और भाईचारा बनाकर रहें, सबलोग मिल-जुलकर आगे बढ़ें। बता दें कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल आज शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है। इस अवसर पर बापू सभागर में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय समेत कई बड़े नेता, डॉक्टर और गणमान्य लोग शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed