फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar's Pragati Yatra postponed, death of former PM manmohan singh

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की दो दिन की प्रगति यात्रा स्थगित, पूर्व पीएम के निधन पर हुआ कार्यक्रम में बदलाव

Fri, 27 Dec 2024 10:24 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Dec 2024 10:24 AM IST
सार

 Bihar : सीएम नीतीश कुमार फिलहाल प्रगति यात्रा पर हैं, लेकिन उन्होंने   
अपनी दो दिन की प्रगति यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उन्होंने अपने कार्यक्रम में यह बदलाव किया हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar's Pragati Yatra postponed, death of former PM manmohan singh
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अर्थशास्त्री और वित्त मंत्री के बाद देश के प्रधानमंत्री बने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। गुरूवार की रात उन्हें 8 बजकर 06 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया था और फिर एम्स दिल्ली ने रात 9:51 बजे उनके निधन होने की सूचना जारी करते हुए उनके निधन की पुष्टि की। उनके निधन की खबर को सुनकर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद अपने दो दिन 27 और 28 दिसम्बर की प्रगति यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


तबीयत खराब होने पर एम्स में कराया गया भर्ती 
एम्स दिल्ली के मीडिया सेल के प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ. रीमा के अनुसार गुरूवार की शाम डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। आननफानन में उन्हें उन्हें 8 बजकर 06 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया। डॉ. मनमोहन सिंह बेसुध हो गये थे। उनका इलाज शुरू हुआ लेकिन कोई असर नहीं हुआ। एम्स दिल्ली ने रात 9:51 बजे उनके निधन होने की सूचना जारी करते हुए उनके निधन की पुष्टि की। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित देशभर के सभी नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। भारत सरकार ने उनके निधन पर सात दिन के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। कांग्रेस ने भी अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन


अब इस तारीख को आएंगे मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने दो दिन 27 और 28 दिसम्बर की प्रगति यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम था, जबकि  28 दिसम्बर का कार्यक्रम वैशाली में था। अब नये कार्यक्रम के तहत मात्र मुजफ्फरपुर और वैशाली   के कार्यक्रम 5 और 6 जनवरी को होंगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed