फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar letter to pm narendra modi for development of sitamarhi punaura dham

PM Modi : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम को लिखा खत; माता सीता को लेकर लिखी मन की बात, क्या है चिट्ठी में

Sun, 22 Sep 2024 07:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 22 Sep 2024 07:02 PM IST
सार

PM Modi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को खत लिखा है। खत के माध्यम से उन्होंने जहां एक ओर पीएम की जमकर प्रशंशा की है वहीं  ; अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच सड़क मार्ग के साथ-साथ एक वंदे भारत ट्रेन की भी मांग की है।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar letter to pm narendra modi for development of sitamarhi punaura dham
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खत लिखा है। इस खत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को बिहार के लिए किये गये कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने के लिए उनकी सराहना करते हुए बिहार में भी माता सीता कका भव्य मंदिर के निर्माण की मांग की। फिर उन्होंने अयोध्या से माता जानकी के स्थल तक वन्दे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करने की भी मांग की।

विज्ञापन


जानिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को क्या लिखा खत में 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा कि- सर्वप्रथम मैं आपको अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण एवं पवित्र नदी अयोध्या के विकास के लिए  किए गए कार्यों के लिए बधाई देता हूं। मुझे आपको यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि बिहार राज्य के अंतर्गत सीतामढ़ी जिले में अवस्थित पुनौरा धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विख्यात है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या की तरह ही माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम का भी बेहद धार्मिक महत्व है। बिहार सरकार द्वारा यहां पर 50 एकड़ भूमि को अधिग्रहित कर पुनौरा धाम अंतर्गत मां सीता के मंदिर परिसर के विस्तार एवं सौंदरीकरण का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


राम जानकी तक बने मार्ग 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि संतोष का विषय है कि भारत सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी जिले तक राम जानकी मार्ग के निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं। इस मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ-साथ मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि इस मार्ग को शीघ्र पूर्ण किए जाने के लिए संबंधित मंत्रालय को आवश्यक निर्देश देने की कृपा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन हो शुरू 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है कि भारत सरकार द्वारा हाल ही के दिनों में रेलवे संपर्कता के संबंध में कई जन उपयोगी कार्य किए गए हैं। उसमें वन्दे भारत ट्रेन का परिचालन भी महत्वपूर्ण है। बिहार राज्य को भी इससे लाभ हुआ है, जिसके लिए मैं आपको विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं। अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच बेहतर रेल संपर्कता हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। अनुरोध है कि अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच भी एक बंदे भारत ट्रेन के परिचालन हेतु रेल मंत्रालय को समुचित निर्देश देने की कृपा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed