फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar JDU party leader son shot in madhepura bihar during mobile snatching

Bihar : जदयू जिला उपाध्यक्ष के बेटे को गोली मारी; मोबाइल छीनने से रोकने पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Mon, 11 Mar 2024 11:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 11 Mar 2024 11:21 AM IST
सार

गम्हरिया थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar JDU party leader son shot in madhepura bihar during mobile snatching
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में अपराधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी (जदयू) के नेता के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटवा जीवछपुर गांव की है। घायल युवक का इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


मोबाइल पर बात करते हुए घर लौट रहा था
बताया जा रहा है कि  गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटवा गांव वार्ड-3 निवासी व जनता दल यूनाईटेड के जिला उपाध्यक्ष करमलाल मेहता के बेटे दीपक कुमार (23) के ऊपर गोली चलाई गई है। परिजनों ने बताया कि रविवार की देर रात दीपक घर से पश्चिम नहर की ओर मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। नहर के समीप पहुंचते ही पीछे से दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अज्ञात अपराधियों के द्वारा मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


छिनतई का विरोध करने पर पीछे से मारी गोली
छिनतई विरोध करने पर अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। गोली युवक के जांघ और कमर के बीच में लगी है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से जख्मी को इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गम्हरिया थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed