फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar going to Tamil Nadu, will meet MK Stalin; Opposition unity meeting, Congress

Bihar : स्टालिन से मिलने तमिलनाडु गए तेजस्वी; CM नीतीश कुमार ने निकलने से पहले क्यों बदला प्लान

Tue, 20 Jun 2023 12:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 20 Jun 2023 12:56 PM IST
सार

विपक्षी एकता की बैठक से 3 दिन पहले यानी मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार तमिलनाडु जा रहे थे। नीतीश कुमार वहां से सीएम एमके स्टालिन से मिलने वाले थे। उनके साथ डिप्टी सीएम भी तमिलनाडु जा रहे थे। तेजस्वी निकले, अंत समय में नीतीश नहीं गए।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar going to Tamil Nadu, will meet MK Stalin; Opposition unity meeting, Congress
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी एकता की बैठक से 3 दिन पहले यानी मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार तमिलनाडु जा रहे थे। नीतीश कुमार वहां से सीएम एमके स्टालिन से मिलने वाले थे। उनके साथ डिप्टी सीएम भी तमिलनाडु जा रहे थे। तेजस्वी निकले, अंत समय में नीतीश नहीं गए। तेजस्वी यादव के साथ जल एवं संसाधन मंत्र और सीएम नीतीश के करीबी संजय झा भी गए हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि की स्मृति में उनके पैतृक शहर तिरुवरूर में बनाए गए कलैगना कोट्टम का शुभारंभ करने वाले थे, लेकिन नीतीश ने ऐन मौके पर प्लान बदल दिया।

विज्ञापन


स्वास्थ कारणों का दिया गया हवाला
इधर, सीएम नीतीश कुमार के तमिलनाडु नहीं जाने पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए हैं। इसलिए वह चेन्नई नहीं जा सके।
विज्ञापन


यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही
बताया जा रहा है कि विपक्षी एकता की बैठक से पहले नीतीश और स्टालिन की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही थी। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि नीतीश कुमार एमके स्टालिन को विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण देने जा रहे हैं। यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही थी। ऐसा इसलिए भी कि सियासी गलियाारे में यह चर्चा है कि एमके स्टालिन कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। इसलिए सीएम नीतीश कुमार खुद तमिलनाडु जाकर उनसे बात करेंगे और विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के रुख को देखते हुए नीतीश कुमार ने अंतिम समय में अपनी प्लानिंग बदली, क्योंकि फिलहाल कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी के पटना आने का कार्यक्रम बहुत मुश्किल से, लेकिन पक्का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारी संभावनाओं-आशंकाओं को ऐसे समझें।


अब तक इन राज्यों के मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं सीएम नीतीश
इससे पहले सीएम नीतीश कुमार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई नेताओं से मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed