फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar gives Rakshabandhan gift, women will travel for free in city bus

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार ने दी रक्षाबंधन की सौगात, पटना के सिटी बस में फ्री में यात्रा करेंगी महिलाएं

Sat, 17 Aug 2024 05:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 Aug 2024 05:28 PM IST
सार

परिवहन विभाग के सचिव और सीनियर आईएएस अधिकारी सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 135 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar gives Rakshabandhan gift, women will travel for free in city bus
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रक्षाबंधन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को बड़ा गिफ्ट दिया है। 19 अगस्त को पटना में चलने वाली सिटी सर्विस बस में यात्रा करने के लिए महिलाओं को पैसे नहीं देने होंगे। यानी राखी के दिन महिलाएं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्हें किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना होगा। बिहार सरकार में परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी की ओर से यह निर्देश जारी किया गया। पटना शहरी क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर महिलाओं एवं छात्राओं को निः शुल्क यात्रा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


पैसा मांगने पर विभाग में करें शिकायत
इधर, परिवहन विभाग के सचिव और सीनियर आईएएस अधिकारी सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 135 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 25 इलेक्ट्रिक बसें हैं। बाकी सारी बरें सीएनजी से परिचालित हैं। इन सभी सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं छात्राओं के लिए बस सेवा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। अगर किसी तरह का पैसा मांगा जाता है कि फौरन विभाग को इसकी शिकायत करें। 
विज्ञापन


जानिए, किन-किन बसों में मिलेगी यह सुविधाएं
मंत्री के निर्देश के बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में यात्रा करने वाली महिलाएं औश्र छात्राओं को फ्री बस की सुविधा सुबह 6:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक मिलेगी। पटना नगर बस सेवा के मार्ग संख्या 111, 111A, 222, 444, 555, 666, 888, 888A 100, 200, 999 और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से परिचालित बसों में यह सुविधा रक्षाबंधन के दिन लागू रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed