फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar changed three ministers department, kk pathak big win over chandrashekhar

Bihar : सीएम हाउस में लालू-तेजस्वी के पहुंचने का खुला राज; केके पाठक की बड़ी जीत, शिक्षा समेत तीन मंत्री बदले

Sat, 20 Jan 2024 09:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 20 Jan 2024 09:46 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री आवास में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की शुक्रवार को नीतीश कुमार से मुलाकात का राज शनिवार की रात खुला। इसके साथ ही फैसला हो गया कि केके पाठक शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पर अंतत: भारी पड़े।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar changed three ministers department, kk pathak big win over chandrashekhar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की राजनीति में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है, यह एक बार फिर प्रमाणित हो गया है। शुक्रवार को जब राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इस ठंड में अपने बेटे और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तो लग ही रहा था कि कुछ-न-कुछ होगा। तेजस्वी यादव ने कुछ बड़ी बात नहीं होने और सबकुछ सामान्य होने की बात कही। लेकिन, इस बीच शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक भी सीएम तक अपनी बात पहुंचा चुके थे। शनिवार को यह खिचड़ी अंतत: पककर सामने आयी। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर समेत तीन मंत्रियों का विभाग बदल दिया गया है।

विज्ञापन

नीतीश ने बदली ललन की बनाई पार्टी कार्यकारिणी
विज्ञापन


जानें, क्या है अब विभाग किनके पास
मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा अब भी खत्म नहीं हुई। पिछले दिनों खेल विभाग अलग किया गया, तब भी एकबारगी उम्मीद जगी थी। लेकिन, फिर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग से कटकर बने खेल विभाग का मंत्री भी पुराने विभागीय जिम्मेदार के पास ही रख दिया गया। अब शनिवार की रात अचानक तीन मंत्रियों के विभाग बदलने की अधिसूचना जारी हुई। मुख्यमंत्री की सहमति और राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना के अनुसार शिक्षा विभाग के मंत्री प्रो. चंद्रशेखर की जगह अब आलोक कुमार मेहता होंगे। रामचरितमानस विवाद के बावजूद अपने पद पर कायम रहे प्रो. चंद्रशेखर को अपने विभागीय अपर मुख्य सचिव केके पाठक से टकराना अंतत: महंगा पड़ा। चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग विभाग दिया गया है। मतलब, मुख्य धारा से अलग कर दिए गए हैं चंद्रशेखर। आलोक मेहता के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी ललित कुमार यादव को दी गई है। ललित यादव के पास लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी पहले से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों राजद कोटे के मंत्री, दो को मिला महत्व
शनिवार को राज्य सरकार के जिन तीन मंत्रियों के विभागों का उलटफेर या संशोधन हुआ, वह लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के हैं। इनमें दो मंत्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा महत्व मिला है। आलोक मेहता राजद के मंत्रियों में सबसे ज्यादा शिक्षित और सभ्य माने जाते हैं। उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। निश्चित तौर पर बिहार में शिक्षा विभाग मिलना आज की तारीख में प्रोन्नति है। ललित कुमार यादव के पास पीएचईडी की जिम्मेदारी पहले से थी, उन्हें बड़े विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी प्रोन्नति कही जाएगी। दो महत्वपूर्ण विभाग इनके पास हैं अब। सबसे खराब प्रो. चंद्रशेखर के साथ हुआ। उन्हें मंत्रीपद पर तो कायम रखा गया है, लेकिन गन्ना उद्योग विभाग सौंप दिया गया। माना जा रहा है कि चंद्रशेखर अपने विभागीय अपर मुख्य सचिव केके पाठक से झंझट कर फंस गए। सीएम इन्हें समझा भी चुके थे। नवंबर में शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जिस तरह से नीतीश कुमार ने पाठक को महत्व दिया था, फिर भी चंद्रशेखर सहज नहीं हो सके थे। दोनों में टकराव या असहयोग की स्थिति कायम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed