Bihar News : माता दुर्गा की प्रतिमा के खुले पट; भक्तों की जुटी भीड़, सीएम नीतीश कुमार ने की पूजा अर्चना
NAVARATRA : शुक्रवार को महासप्तमी के अवसर पर माता का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ पंडालों में दिखने लगी। इस क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई जगहों पर जाकर माता दुर्गा के दर्शन किए और बिहार की जनता को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को शारदीय नवरात्र की सप्तमी का पट खुलते ही माता दुर्गा का दर्शन करने वालों का तांता लग गया। श्रद्धालु माता की पूजा करने के लिए पंडाल में पहुंच गये। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने निवास स्थल से निकलकर पटना के विभिन्न पंडालों में घूम-घूम कर माता दुर्गा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस दौरान वह डाक बंगला चौराहा स्थित पूजा मंडल में पहुंचे और माता को प्रणाम किया। उन्होंने माता दुर्गा की पूजा अर्चना भी की और राज्य के सुख समृद्धि की कामना करते हुए बिहार की जनता को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार, पटना के डीएम चन्द्रशेखर सिंह, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा सहित ढेर सारे श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में महादेव की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को पूजा पाठ भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगा।
सीसीटीवी ,ड्रोन और वीडियोग्राफी से रखी जा रही है नजर
मां का दरबार खुलते ही गांव से शहर तक दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगने लगी है। जिला प्रशासन दुर्गा पूजा में ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के द्वारा असामाजिक तत्वों और भीड़ पर नजर रख रही है। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर का कहना है कि पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में आप माता के दर्शन कर पूजा अर्चना कीजिये।