फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar Government new law against paper leak mafia sarkari result

Bihar : नीतीश कुमार की सरकार ला रही नया कानून, प्रश्नपत्र लीक करने वालों के खिलाफ सख्ती की तैयारी

Mon, 17 Jun 2024 08:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 17 Jun 2024 08:05 PM IST
सार

Bihar News : बिहार की नीतीश कुमार सरकार एक और नया कानून लाने जा रही है। विधानसभा के आगामी सत्र में सीएम नीतीश कुमार ने इसे पास कराने का मन बनाया है। यह कानून परीक्षा माफियाओं पर नकेल कसेगा।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar Government new law against paper leak mafia sarkari result
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी एक ठोस निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में नियुक्ति के लिए आयोजित  प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे और परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता और प्रश्न पत्र लीक न हो इसको लेकर एक सख्त कानून बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के सत्र में इससे संबंधित एक प्रस्ताव लाया जायेगा, जिसके बाद किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में कोई भी अनियमितता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उसके पारित होने के बाद किसी भी सूरत में प्रश्नपत्र लीक नहीं होगा।

विज्ञापन


प्रश्नपत्र लीक होने पर अभ्यर्थी उतरते हैं सड़कों पर 
बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र का लीक होना कोई नयी बात नहीं है। चाहे मामला बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण TRE-3.0 का हो, बिहार पुलिस का हो या फिर ताजा मामला नीट की परीक्षा में धांधली का हो। कुल मिलाकर अभ्यर्थी इसका आरोपी आयोग को बनाते हैं। हालांकि जब धांधली और प्रश्नपत्र लीक का विरोध होता है तब राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों की बहुत किरकिरी होती है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी एक ठोस निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के सत्र में इससे संबंधित एक प्रस्ताव लाया जायेगा, जिसके बाद किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में कोई भी अनियमितता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उसके पारित होने के बाद किसी भी सूरत में प्रश्नपत्र लीक नहीं होगा।
विज्ञापन




                    

Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar Government new law against paper leak mafia sarkari result
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सोमवार को नीट अभ्यर्थियों ने किया था बवाल 
 नीट की परीक्षा में धांधली के विरोध में अभ्यर्थियों ने पटना की सड़कों पर जमकर बवाल मचाया था। लॉ एंड ऑर्डर की बात कहकर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे उन अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज भी किये थे, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गये। इस संबंध में छात्र नेता सौरव कुमार ने सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि इस मामले में पूरी तरह से केंद्र और राज्य सरकार फेल्योर है। बड़ी-बड़ी एजेंसी बिना बड़े-बड़े सरगनाओ के सेटिंग गेटिंग के साथ नहीं जाती तो किसी भी हालत में पेपर लीक नहीं होता। छात्र नेता सौरव कुमार ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार में अगर हिम्मत है तो इस पर तुरंत कार्रवाई करें ताकि पेपर लीक करने की कोई हिम्मत ना कर सके। इन प्रदर्शन से सरकार की हो रही किरकिरी से बचने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने एक नया कानून  लाने जा रही है, जिसके बाद प्रश्नपत्र लीक करने वालों के खिलाफ पूर्णरूपेण     सख्ती की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed