फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; CM Nitish Kumar addressed the public, told about science and technology, Hindi News

Bihar : इंजीनियर CM नीतीश ने डराया- ज्यादा दिन नहीं रहेगी धरती, इस टेक्नोलॉजी से बताया डर

Mon, 31 Jul 2023 05:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 31 Jul 2023 05:46 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदी सेवियों को सम्मानित करते समय एक बच्ची को देखने के बाद अपील के अंदाज में कहने लगे- "हम भी इस्तेमाल करते थे। 2019 के बाद छोड़ दिया। जितना इस्तेमाल हो रहा, धरती तो खत्म हो जाएगी। आग्रह है कि इससे दूर हों।"

विज्ञापन
Bihar News; CM Nitish Kumar addressed the public, told about science and technology, Hindi News
नीतीश कुमार ने मोबाइल और हिंदी को लेकर कही यह बातें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"हम भी करते रहते थे। 2019 के बाद हमने देखा कि भई आपका जो यह यूज हो रहा है, अब तो पूरी धरती ही... मोबाइल का इतना तो इस्तेमाल हो रहा है...अब कितना दिन रहेगी...ज्यादा दिन तो रहेगी नहीं, धरती तो ज्यादा दिन रहेगी नहीं। जब-जब धरती खत्म हुई है, ऐसी ही टेक्नोलॉजी आई है...सबलोग उसी पर चले गए हैं...और अपना सबचीज भुलाकर इसी को याद करते रहते हैं, देखते रहते हैं...एक समय आएगा, जिसमें सब मिस कर जाएगा, एक-एक बात को भूल जाएगा। उसके बाद धरती खत्म, आदमी खत्म! यह तो आ ही रहा है। इसलिए, हमलोग एकदम बंद कर दिए हैं। आजकल देख रहे हैं कि सबलोग उसी को देखते रहता है। आप तो जानते हैं कि मोबाइल वाला चक्कर कितना चल गया है। सबको देखते हैं...बच्चा-बच्चा तक।" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोबाइल की लत को लेकर सोमवार को पटना में हिंदी सेवियों के सम्मान समारोह के दौरान यह बातें कही।

विज्ञापन


हिंदी को लेकर किया यह आग्रह
मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग की ओर से हिंदी सेवी सम्मान 2020-21 और 2021-22 के लिए पुरस्कार दिए जाने के अवसर पर मौजूद हिंदी सेवियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम एक आग्रह करेंगे कि आप लोग हिंदी को लेकर आमजन के बीच संदेश दीजिए। बताइए कि हिंदी कितनी बड़ी चीज है। उन्होंने कहा- "हम देख रहे हैं कि सब जगह हिंदी लिखता है, लेकिन साथ-साथ अंग्रेजी भी लिख देता है। हिंदी तो हिंदी है। उसको हिंदी में ही लिखना चाहिए। आजकल हम लोग हर जगह देख रहे हैं कि हर जगह लोग हिंदी के नीचे अंग्रेजी लिख देते हैं। हम आग्रह करेंगे कि ऐसे लोगों को सलाह दीजिएगा कि हिंदी को हिंदी में ही लिखें। हिंदी में जो लिखना है, अंग्रेजी में उसको लिखने की जरूरत नहीं है। हम लोग तो जब केंद्रीय मंत्री थे तो था कि कुछ कानून बनता तो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखा जाता था, क्योंकि दोनों का महत्व है।"
विज्ञापन


बताया- अंग्रेजी की ट्रेनिंग भी दिलाते हैं
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अंग्रेजी भी जानना चाहिए। दोनों का महत्व है, तभी तो हम बच्चों को 2016 से ही ट्रेनिंग दिलवा रहे हैं। दूसरे राज्य में जाओगे तो अंग्रेजी भी आनी चाहिए, इसलिए भी उसका महत्व नहीं कम कह रहे हैं। हम इंजीनियरिंग में थे तो अंग्रेजी में ही जवाब देना पड़ता था।  जो कुछ पढ़ाया जाता था, अंग्रेजी में लिखना पड़ता था। जानना तो चाहिए। लेकिन, हिंदी का महत्व है। इसलिए हमारा यह आग्रह है कि इसके लिए लोगों को संदेश दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed