{"_id":"67e91b8502016bab490375a5","slug":"bihar-news-clash-between-kanhaiya-kumar-bouncers-and-congress-party-workers-march-suspended-araria-bihar-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : 'नौकरी दो पलायन रोको’ पदयात्रा को रोक दिल्ली निकले कन्हैया, कार्यकर्ता और बाउंसरों के बीच झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : 'नौकरी दो पलायन रोको’ पदयात्रा को रोक दिल्ली निकले कन्हैया, कार्यकर्ता और बाउंसरों के बीच झड़प
Sun, 30 Mar 2025 03:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 30 Mar 2025 03:56 PM IST
सार
Kanhaiya Kumar : कन्हैया कुमार ने ‘नौकरी दो पलायन रोको’ पदयात्रा को बीच रास्ते में ही स्थगित कर दिया है। वह दिल्ली के लिए कूच कर गये हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कन्हैया कुमार के बाउंसरों के साथ विवाद और धक्का-मुक्की होने की वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘नौकरी दो पलायन रोको’ पदयात्रा स्थगित कर दी गई है। स्थगित करने का निर्णय कन्हैया कुमार का ही बताया जा रहा है। फिलहाल वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। अब इस घटना के कारण कांग्रेस की काफी किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में बताया जाता है कि रविवार को कन्हैया कुमार अपनी पदयात्रा के दौरान अररिया में थे। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कन्हैया कुमार के बाउंसरों के साथ विवाद हो गया। विवाद के दौरान बाउंसरों ने कार्यकर्ता के साथ धक्का मुक्की की। इस दौरान कार्यकर्ता जमीन पर गिर पड़ा और फिर कन्हैया कुमार के बाउंसरों ने उसके साथ नोंक-झोंक की। इस बात की जानकारी होने के बाद कन्हैया कुमार ने अररिया में ही ‘नौकरी दो पलायन रोको’ पदयात्रा को स्थगित कर दिल्ली के लिए रवाना हो गये। हालाँकि जिला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली से उन्हें कॉल आया था, इसलिए अचानक araria से वह दिल्ली चले गये।
विज्ञापन
इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने बताया है कि झड़प के बाद कन्हैया कुमार पदयात्रा को बीच में छोड़कर दिल्ली चले गए हैं। हालांकि इस मामले को लेकर अब कांग्रेस की काफी किरकिरी होने लगी है। इसलिए अब अपनी इज्जत बचाने के लिए जिलाध्यक्ष अनवर खान कह रहे हैं कि कन्हैया को राहुल गांधी का फोन आया था, इसलिए अचानक वह दिल्ली चले गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई बैठक बुलाई गई है, उसी में कन्हैया कुमार को शामिल होना है। कन्हैया कुमार के बाउंसर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की तस्वीरें अब वायरल हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कन्हैया कुमार के बाउंसरों के साथ झड़प होने की बात खुद कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर खान कर रहे हैं। वह यह भी कह रहे हैं कि इस वजह से कन्हैया कुमार पदयात्रा छोड़कर नहीं निकले हैं।
विज्ञापन