फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chirag Paswan targets Nitish Kumar, Bihar Police, Journalist, Sushant Singh Rajput, Hajipur seat

Bihar: चिराग बोले- नीतीश कुमार के राज में पत्रकार, पुलिस, पब्लिक सुरक्षित नहीं, अपराधियों को सरकार का संरक्षण

Fri, 18 Aug 2023 03:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 18 Aug 2023 03:52 PM IST
सार

Chirag Paswan : लोजपा (रामविलास) प्रमुख ने कहा कि आम बिहारियों के साथ साथ अब पुलिस अधिकारी भी अपराधियों की गोली का शिकार हो रहे हैं। हमारी रक्षा करने वालों की हत्या कर दी जा रही है। इतना सब होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Chirag Paswan targets Nitish Kumar, Bihar Police, Journalist, Sushant Singh Rajput, Hajipur seat
चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अररिया में पत्रकार को गोली मार दी गई। मुख्यमंत्री जी आपके राज में पत्रकार सुरक्षित नहीं है। पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम बिहारी आपसे उम्मीद ही छोड़ दी है। कोटा में एक बच्चे ने आत्महत्या कर ली क्या मुख्यमंत्री उस बच्चे के परिजन से मिलना उचित समझे। क्या मुख्यमंत्री ने इस बात की जांच जरुरी समझी आखिर क्यों उस बच्चे ने खुदकुशी की। चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों ने अपनी जड़ों को मजबूत कर लिया है। महागठबंधन सरकार खुद को असहाय महसूस कर रही है। अपराधियों को कई जगहों पर सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हमारी रक्षा करने वालों की हत्या कर दी जा रही है
चिराग ने कहा कि आम बिहारियों के साथ साथ अब पुलिस अधिकारी भी अपराधियों की गोली का शिकार हो रहे है। हमारी रक्षा करने वालों की हत्या कर दी जा रही है। इतना सब होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप हैं। पुलिस के जवानों का मनोबल गिर जाता है। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ज्ञान की बात कर रहे थे लेकिन पुलिसकर्मी की हत्या पर चर्चा नहीं की। हमारे जवानों में अकेले लड़ने की क्षमता है लेकिन वह चिंतित है कि हमारे जाने के बाद परिवार का क्या होगा? मुख्यमंत्री दिल्ली में जाकर AC में बैठते हैं लेकिन बिहार में बाढ़ से परेशान सुखार से परेशान किसान की जानकारी लेना उचित नही समझते हैं। कितने ऐसे अधिकारी हैं? जो धूप में घूम कर किसानों की जानकारी लेते हैं। चिराग ने आरोप लगाया कि सिर्फ फर्जी रिपोर्ट बना बना कर किसानों के हक को मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग ने पूछा- अंबेडकर का संविधान इतना कमजोर है?
चिराग पासवान ने I.N.D.I.A. पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जो नया गठबंधन बना है। इसमें एक रिवाज बन गया है। इनके नेता बड़े-बड़े बयान देते हैं। और एक ही बात कहते है कि देश लोकतंत्र की हत्या हो रही है तो क्या अंबेडकर का संविधान इतना कमजोर है। मैं पूछता हूं कि नीतीश कुमार बार-बार जनादेश का अपमान कर रहे हैं क्या यह लोकतंत्र का अपमान नहीं है। रहिएगा इस गठबंधन में और देखिएगा उस गठबंधन में क्या यह लोकतंत्र का अपमान नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed