फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Chirag Paswan, Samrat and Vijay attack Indi alliance; Jehanabad, Tejashwi Yadav, election

LS Election : चिराग बोले- विपक्षी दलों का नहीं खुलेगा खाता, उपमुख्यमंत्री समेत इन दिग्गजों ने कही यह बातें

Thu, 09 May 2024 05:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 May 2024 05:35 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इस बार बिहार के सभी 40 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन के नेताओं के झांसे में मतदाता आने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
Bihar News; Chirag Paswan, Samrat and Vijay attack Indi alliance; Jehanabad, Tejashwi Yadav, election
जहानाबाद में एनडीए की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के एनडीए के जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के नामांकन सभा में पहुंचे लोजपा आर के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि इस बार बिहार में विपक्षी दलों का खाता नहीं खुलने वाला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सभा में भीड़ उमड़ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों की आस्था जगी है जो साबित करता है कि आने वाले चार जून को एक बार फिर से 400 पार कर नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव जो मेरे छोटे भाई हैं। सभा में कुर्ता उठाकर वोट मांग रहे हैं मेरी सलाह है कि पहले वह अपना सही ढंग से इलाज करा लें। उन्होंने कहा कि आज पांच लाख नौकरी का ढिंढोरा जो पीटते चल रहे हैं। उन्हें लोगों को यह भी बताना चाहिए कि 15 साल में उनकी मां एवं पिताजी के शासनकाल में उन्होंने कितने लोगों को नौकरी दिया और कितने लोगों को आरक्षण दिया। लालू राबड़ी के शासनकाल में नहीं तो नौकरी दिया गया और नहीं किसी को आरक्षण दिया गया। अगर आरक्षण दिया गया तो सिर्फ परिवार के लोगों को आरक्षण मिला है।
विज्ञापन


मां-बहनों का निकलना दुभर हो जाएगा
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से पूरे भारत में इस चुनाव में युद्ध छिड़ा है एक तरफ हम लोगों का पांडवों सी सेना है तो दूसरी तरफ कौरव ही सेना है। तरह-तरह से महा गठबंधन के लोग लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। बिहार की जनता जान रही है कि अगर हम लोग थोड़ा सा भी चूक करेंगे तो 2005 के पूर्व वाली स्थिति बिहार में बन जाएगी और जंगल राज आजाएगा जंगल राज आ गया तो सड़क पर मां-बहनों का निकलना दुभर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी
सभा को संबोधित करते हुए हम पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इस बार बिहार के सभी 40 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन के नेताओं के झांसे में मतदाता आने वाले नहीं हैं। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार की जोड़ी कार्य कर रही है इससे बिहार में तेज रफ्तार से विकास हो रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज फोर लेन एवं सिक्स लेन पर चलने वाले लोग विकास कहां है पूछ रहे हैं। उन्हें शर्म आना चाहिए कि उनके राज में सड़क की स्थिति क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed