{"_id":"65ed7dcbf516abbada0ec0ea","slug":"bihar-news-chirag-paswan-s-rally-at-vaishali-lok-sabha-seat-election-ljp-sheet-sharing-nda-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024 : एनडीए में सीट शेयरिंग से पहले चिराग बोले- जब तक बिहार का विकास नहीं, तब तक समझौता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024 : एनडीए में सीट शेयरिंग से पहले चिराग बोले- जब तक बिहार का विकास नहीं, तब तक समझौता नहीं
Sun, 10 Mar 2024 03:00 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:00 PM IST
सार
सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुझे सत्ता का मोह नहीं है। लेकिन, बिहार का विकास नहीं हो पाया और समस्या आज भी जस की तस है। हमारे बिहार को लूटने वाले कई लोग रहे और कई नेता रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद चिराग पासवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में लोकसभा सीट को लेकर चल रहे मंथन के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया। रविवार दोपहर को वैशाली संसदीय क्षेत्र के साहेबगंज में उन्होंने कहा कि मेरा मकसद सत्ता हासिल करना नहीं है। बिहारी के अधिकार के लिए अपनी लड़ाई लड़ता हूं। भविष्य में भी मेरे शरीर का एक-एक कतरा इसके लिए तैयार रहेगा। मैं राजनीति में जब से हूं तब से कई सरकारी आई और गई गठबंधन बने और टूटे। लेकिन, बिहार की स्थिति आज भी बेहद खराब है।
विज्ञापन
हमारे बिहार को लूटने वाले कई लोग रहे और कई नेता रहे
सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुझे सत्ता का मोह नहीं है। लेकिन, बिहार का विकास नहीं हो पाया और समस्या आज भी जस की तस है। हमारे बिहार को लूटने वाले कई लोग रहे और कई नेता रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार का जब तक विकास नहीं तब तक समझौता नहीं करेंगे। अगले पांच वर्ष तक के लिए वादा करते हुए चिराग ने कहा कि वैशाली से उनके सांसद उम्मीदवार एक एक समस्या से निजात दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लिए काम करने वाले लोग हैं
बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वैशाली संसदीय क्षेत्र के साहेबगंज के हरि सिंह स्कूल मैदान में लोजपा (रा.) की ओर से रैली का आयोजन किया था। इसे जन आशीर्वाद सभा नाम दिया गया था। पार्टी ने नेताओं ने चिराग पासवान को चांदी की मुकुट और तलवार भेंट किया। नेताओ ने कहा हमलोग बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लिए काम करने वाले लोग हैं। मंच पर वैशाली की मौजूदा सांसद वीणा देवी, विनिता विजय, संजय सिंह सहित पार्टी के कई वरीय नेता मौजूद थे। जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता इस जनसभा में शामिल हुए।
विज्ञापन