फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chirag Paswan's party MP Arun Bharti attacks Tejashwi Yadav, RJD, Gaya News

Bihar News : चिराग पासवान की पार्टी के सांसद बोले- गुंडाराज, जंगलराज का आभार जताने निकले हैं तेजस्वी यादव

Wed, 11 Sep 2024 06:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Sep 2024 06:13 PM IST
सार

सांसद अरुण भारती ने पूछा कि बिहार में उन्होंने क्या ऐसा कर दिया? किस चीज के लिए आभार करेंगे? क्या वह अपने शासनकाल में वारदातों के लिए लोगों का आभार जताएंगे?

विज्ञापन
Bihar News: Chirag Paswan's party MP Arun Bharti attacks Tejashwi Yadav, RJD, Gaya News
सांसद अरुण भारती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। राजनैतिक दलों के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आने लगा है। बुधवार को बोधगया के महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में लोक जनशक्ति पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए जमुई सांसद अरुण भारती ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राज्य में गुंडाराज और जंगलराज का आभार करने निकले है। उन्हें अभार यात्रा नहीं बिहारवासियों से माफी मांगे।

विज्ञापन


इस कृत्य का आभार करने के लिए निकले हैं?
जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव जंगलराज के समय में उनकी पार्टी और उनके गुंडे द्वारा किए गए कृत्य का आभार करने के लिए निकले हैं। जब उनको मौका मिला था बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता के तौर पर अपने जिम्मेदारियों को निभाने का तो उस समय तो पूरे सदन तक गायब रहें। प्रतिपक्ष नेता होने के नाते कई कमेटियों के सदस्य होते हैं। लेकिन, वह कभी नहीं गए। वैसे कमिटी में जाकर राज्यवासियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए आवाज उठाना चाहिए था। अपना कर्तव्य पूरा करते नही है।
विज्ञापन


किस चीज के लिए आभार करेंगे?
सांसद अरुण भारती ने कहा कि बिहार में उन्होंने क्या ऐसा कर दिया? किस चीज के लिए आभार करेंगे? क्या वह अपने शासनकाल में वारदातों के लिए लोगों का आभार जताएंगे? राजद के नेताओं द्वारा देख लेंगे कहकर धमकाया जा रहा है। वह कह रहे हैं कि जेल में 90% हमारे लोग ही भरे हुए हैं। जेल में भी देख लेंगे की बात करते है। उन्होंने पूछा कि वह किस चीज का आभार करने निकले हैं? एसी बस में बैठकर खाना खायेंगे। अपनी गलतियों के लिए माफी मांगे। जंगलराज और गुंडाराज के लिए माफी मांगे। अपने दायित्वों को पूरा नहीं करने के लिए माफी मांगे। खुद इस्तीफा देकर अपनी पार्टी के योग्य को चुने उम्मीदवार जो अपने दायित्वों को निभा सकता है। ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें। छह महीने पहले उनकी सरकार में कोई अपराध नही दिखता है। तेजस्वी यादव को अपने घर का भ्रष्ट्राचार नहीं दिखता है। नीतीश कुमार के सरकार में अपराध हो रही है तो उस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई भी हो रही है। यह भी तेजस्वी यादव को जानना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed