फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Child prisoner death DMCH Darbhanga bihar police investigation: Crime News in hindi

Bihar News: पर्यवेक्षण गृह में बाल बंदी की संदिग्ध मौत, भागने की कोशिश भी की थी; जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 12 Apr 2025 08:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Apr 2025 08:52 AM IST
सार

मामले में लहेरियासरायरिया थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि किस स्थिति में बाल बंदी की मौत हुई?

विज्ञापन
Bihar news: Child prisoner death DMCH Darbhanga bihar police investigation: Crime News in hindi
डीएमसीएच में जांच करती पुलिस

विस्तार

दरभंगा के पर्यवेक्षण गृह में बाल बंदी की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के रोसरा थाना क्षेत्र के टेहटा गांव निवासी अमरजीत यादव (16) के रूप में हुई। हालांकि, मौत कैसे हुई यह कोई बताने को तैयार नहीं। मौत का खुलासा तब हुआ जब पर्यवेक्षण गृह के कर्मियों ने शुक्रवार रात इसे डीएमसीएच में इलाज में लिए लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, इस दौरान मृतक चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म और चोट के निशान दिख रहे थे। हालांकि, मौके पर मजिस्ट्रेट के सामने पूछताछ लहेरियासराय थानेदार दीपक कुमार द्वारा करने पर प्रथम दृष्टया मारपीट की बात सामने आ रही है। इसका जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं पर्यवेक्षण गृह उक्त बाल बंदी शुक्रवार सुबह फरार हो गया था। लेकिन, बाद में उसे पकड़ लिया गया। कुछ देर बाद उसने अपने पेट मे दर्द होने की शिकायत की। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाने की सलाह दी गई। पर्यवेक्षण गृह के कर्मी उक्त बाल बंदी को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद डीएमसीएच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पर्यवेक्षण गृह के कर्मी रामबली कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे अमरजीत के पेट में दर्द हुआ था। इस कारण उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद उसे वापस पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया। शुक्रवार की दोपहर उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसे देखते हुए उसे दोबारा इलाज के लिए डीएमएच ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूत्रों का कहना है कि अमरजीत ने गुरुवार की रात पर्यवेक्षण गृह से भागने का प्रयास किया था। सुरक्षा कर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया था। कहा जा रहा है कि सुरक्षाकमिर्यों ने उसके साथ मारपीट की थी।
 
Bihar News: नवजात की देखभाल के लिए पत्नी की नाबालिग बहन को लाया था घर, जीजा ने कर दिया बड़ा कांड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed