होश में आई तो पकड़ा जाएगा दरिंदा : अब हम नहीं बचेंगे... कहकर बेहोश हुई आठ साल की बच्ची, जुर्म के सबूत मिले
अब तक आरोपी की पहचान नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। साथ ही पीड़ित बच्ची की होश हाने का इंतजार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जिले में आठ साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार रात गांव के लोग होली गा रहे थे। होली की गीत सुनने बच्ची भी घर से निकल कर चली गई। उसी दौरान एक व्यक्ति उसको बहला-फुसलाकर या जबरन गांव के निकट खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। मौके से पुलिस ने बच्ची का कपड़ा और आरोपी का चप्पल बरामद किया है। वारदात स्थल पर खून के धब्बे मिले। हालांकि, घायल अवस्था में बच्ची की इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां बच्ची का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, अब तक आरोपी की पहचान नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। साथ ही पीड़ित बच्ची की होश में आने इंतजार कर रही है।
दर्द से कराहती हुई घर पहुंची बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात गांव के लोग होली की गीत गा रहे थे। इसी को सुनने करीब नौ बजे रात्रि गांव की आठ साल की बच्ची भी सुनने गयी हुई थी। इसी बीच आरोपी ने बहला फुसलाकर या जबर्दस्ती गांव के समीप खेत में ले गया और बच्ची के साथ दरिंदगी की और फरार हो गया। बच्ची दर्द से कराहती हुई घर पहुंची और मां को बोली अब हम नहीं बचेंगे। उसके बाद बच्ची बेहोश हो गई। आननफानन में परिजनों ने बच्ची को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।
घटनास्थल आरोपी का मिला चप्पल, पुलिस जांच में जुटी
वहीं घटना की सूचना के बाद गुरुआ थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। छानबीन के दौरान पुलिस को वारदात स्थल से पीड़ित बच्ची का कपड़ा बरामद किया है। साथ ही आरोपी का चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि घटना स्थल पर बच्ची के साथ दरिंदगी का कई सबूत मिले। खेत में जगह-जगह खून के धब्बे दिखे। पुलिस घटनास्थल से सबूतों को जब्त कर आरोपी की तलाश में जुट गई। लेकिन अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पीड़ित बच्ची को होश में आने का इंतजार कर रही है। साथ ही गांव के लोगों से पुछताछ कर रही है।