फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chief Secretary Aamir Subhani can take VRS, BPSC Chairman, Chaitanya Prasad, Brajesh Mehrotra

Bihar News : मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ले सकते हैं वीआरएस, इस आयोग के अध्यक्ष बनने की चर्चा

Sat, 02 Mar 2024 11:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Mar 2024 11:50 AM IST
सार

सूत्रों की मानें तो 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे आमिर सुबहानी जल्द ही वीआरएस ले सकते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन दिया था। 

विज्ञापन
Bihar News: Chief Secretary Aamir Subhani can take VRS, BPSC Chairman, Chaitanya Prasad, Brajesh Mehrotra
आमिर सुबहानी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बिहार के प्रशासनिक खेमे में आज तीन वरीय आईएएस अधिकारियों की खूब हो रही है। तीनों अधिकारी नीतीश सरकार के चहेते हैं। चर्चा है कि इन्हें नई जिम्मेदारी जल्द ही दी जा सकती है। इनमें सबसे प्रमुख नाम है बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी का। सचिवालय सूत्रों की मानें तो 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे आमिर सुबहानी जल्द ही वीआरएस ले सकते हैं। 

विज्ञापन


इन दो में से किसी एक आयोग के अध्यक्ष बन सकते हैं 
बताया जा रहा है कि सीनियर आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी ने वीआरएस के लिए आवेदन दिया थाा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से आवेदन मंजूर कर लिया गया है। चर्चा है कि आमिर सुबहानी बिहार लोक सेवा आयोग या बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन का अध्यक्ष बन सकते हैं। बीपीएससी के अध्यक्ष बनने की चर्चा हो रही है, लेकिन विद्युत विनियामक आयोग को लेकर मुख्यमंत्री की संजीदगी ज्यादा है। हालांकि, अब तक इस मामले में आधिकारिक तौर अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


ये अधिकारी बन सकते हैं नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता
सूत्र बता रहे हैं सीनियर आईएएस आमिर सुबहानी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उन्हें वीआरएस लेने के लिए कहा है। वीआरएस लेते ही उन्हें बड़ी जिम्मेवारी दी सकती है। इधर, सीनियर आईएएस अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। सूत्र बता रहे ब्रजेश मेहरोत्रा भाजपा की पसंद हैं। हालांकि, वह अगस्त 2024 को सेवानिवृत भी हो जाएंगे। इधर, जुलाई जुलाई 2025 में रिटायर होने वाले चैतन्य प्रसाद विकास आयुक्त बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed