फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chaukidar son burns five-year-old child in Gaya, treatment underway in hospital

Bihar News  चौकीदार के बेटे ने पेट्रोल छिड़क पांच साल के बच्चे को आग के हवाले किया, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 19 Jan 2025 09:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 Jan 2025 09:18 AM IST
सार

Gaya News: पीड़ित बच्चे के परिजन ने बताया कि महकार थाना में तैनात चौकीदार होने के कारण लोगों को डरा कर रखता है। घटना के बाद आरोपी ने धमकी दी कि मेरे खिलाफ कुछ नहीं होने वाला है। जहां जाना है जाओ।

विज्ञापन
Bihar News: Chaukidar son burns five-year-old child in Gaya, treatment underway in hospital
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में पांच साल के बच्चे को पेट्रोल छिड़ककर कर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। जख्मी हालत में बच्चे को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर है।इस जानलेवा हमला का आरोप गया जिले के महकार थाना के चौकीदार के बेटे पर आरोप लगा है। घटना मामला शुक्रवार की ही है। मामला प्रकाश में तब आया जब बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया।

विज्ञापन


बच्चे का चेहरा पूरी तरह झुलस गया
मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के महकार थाना के चौकीदार के बेटे पर पांच साल के बच्चे को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। उक्त वारदात में बच्चे का चेहरा बुरी तौर से जख्मी हो गया है। बच्चे के हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि अस्पताल के चिकित्सक खतरे से बाहर बता रहे हैं। वारदात में जख्मी बच्चे की पहचान महकार थाना क्षेत्र के केवड़ी गांव में स्थित मुरारपुर टोला निवासी सुधीर कुमार के पांच साल के बेटे रॉकी कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में पीड़ित बच्चे की मां अनिता देवी ने बताया कि उनका बेटा गांव के बगल में स्थित दुकान से सामान लेने गया था। दुकान के महाकार थाना के चौकीदार की है। दुकान पर चौकीदार का बेटा बैठा था। दुकानदार और राॅकी  के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दुकानदार अपने दुकान में पेट्रोल भी बेचता है। उसने फौरन पेट्रोल निकाला और फेंक कर उसमें आग लगा दी। वारदात स्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझायी। गर्म कपड़ा रहने के कारण बच्चे के शरीर पर असर नहीं पड़ा। लेकिन, घटना में बच्चे का चेहरा पूरी तरह झुलस गया। वहीं ग्रामीणों ने बच्चे को थाना ले गए। जहां से  इलाज कराने की बात  कह चला दिया।
विज्ञापन


बच्चे की हालत को लेकर पूरा परिवार चिंतित है
अस्पताल में मौजूद पीड़ित बच्चे के परिजन ने बताया कि महकार थाना में तैनात चौकीदार होने के कारण लोगों को डरा कर रखता है। घटना के बाद आरोपी ने धमकी दी कि मेरे खिलाफ कुछ नहीं होने वाला है। जहां जाना है जाओ। उन्होंने कहा कि बच्चे की हालत को लेकर पूरा परिवार चिंतित है। आंख की रोशनी पर असर पड़ा, तो जीवन ही बर्बाद हो जाएगा। फिलहाल आईसीयू के डॉ एके झा सुमन ने बताया कि पांच साल के बच्चे महकार थाना के गांव से लाकर भर्ती कराया गया है। बच्चे के चेहरे जला हुआ है। स्थिति पहले से ठीक है। लेकिन, आंख और चेहरे का सूजन कम होने के बाद आई विभाग में जांच की जाएगी। तत्काल विभाग के चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed