फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Central Narcotics Bureau team raid Worth crores banned drugs seized gayaji bihar police

Bihar News: घर में चल रहा था दूसरा खेल, नारकोटिक्स की टीम पहुंची तो उड़ गये होश; पांच करोड़ के यह सामान मिले

Tue, 20 May 2025 09:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 20 May 2025 09:55 PM IST
सार

Bihar : गयाजी शहर में एक घर में अचानक नारकोटिक्स की टीम छापेमारी करने पहुंची तो हड़कंप मच गया। उनके साथ स्थानीय पुलिस भी थी। पुलिस क्यों पहुंची है, इस बात की चर्चा जरुर हो रही थी, लेकिन मामला क्या है इसका खुलासा देर शाम हो ही गया। अब आसपास के लोग भी हैरान हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Central Narcotics Bureau team raid Worth crores banned drugs seized gayaji bihar police
नारकोटिक्स की टीम छापेमारी करने पहुंची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रंगबहादुर रोड और रामशिला मोड़ के समीप दो जगहों पर नारकोटिक्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम दो अलग अलग जगहों से प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने जब भोला श्रीवास्तव के बेटे टुटू कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की तो सबके होश उड़ गए। एक घर से पांच करोड़ रुपये प्रतिबंधित दवा की खेप बरामद हुए। 

विज्ञापन


इस मामले में बताया गया कि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि गयाजी जिले में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार किया जा रहा है। इस बात की सूचना मिलते ही केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने शहर के दो स्थानों पर अलग-अलग टीम के साथ छापेमारी शुरू की। यह छापेमारी तकरीबन आठ घंटे तक चली, जिसमें केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कुल 400 पैकेट प्रतिबंधित दवाओं की एक बड़ी खेप को बरामद किया। बताया जाता है कि इसका बाजार में मूल्य लगभग पांच करोड़ रुपये लगाया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक विजय शंकर कुमार ने बताया कि शहर के रामशिला और रंगबहादुर रोड में छापेमारी की गई है। इस छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा कोडीन सिरप, प्रामाडोल, डायजापाम, नेट्रोजापाम सहित कई दवाओं को जब्त किया गया है। इस छापेमारी में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के एसपी विजय शंकर कुमार, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मध्य प्रदेश के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण धूल, निरीक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव, परीक्षित चौधरी सब इंस्पेक्टर, मोहित यादव इंस्पेक्टर, शोभा कुमारी, सब इंस्पेक्टर सहित अन्य सहयोगी दल शामिल थे।
यह खबर भी पढ़िए - करोड़पति बनने की चाहत ने प्रेमी-प्रेमिका को बनाया शराब तस्कर, महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed