फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CBI raid premises of millionaire RPF constable Aurangabad bihar Sasaram bihar police

Bihar News : करोड़पति निकला RPF का कांस्टेबल, सीबीआई ने दो जिलों के तीन ठिकानों पर की छापेमारी

Mon, 09 Dec 2024 12:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 09 Dec 2024 12:00 AM IST
सार

Bihar : सीबीआई की टीम ने रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। उस पर आरोप है कि उसने नौकरी लगने के बाद 6 साल में लगभग डेढ़ करोड़ की संपत्ति अर्जित की है।

विज्ञापन
Bihar News : CBI raid premises of millionaire RPF constable Aurangabad bihar Sasaram bihar police
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में औरंगाबाद के नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सीबीआई द्वारा यह छापेमारी कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह के नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन स्थित उसके कार्यालय, रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम स्थित उसके अस्थायी आवास और सासाराम के करबंदिया थाना के अमरा गांव स्थित पैतृक आवास पर की गई। कांस्टेबल पर आरोप है कि वह सिर्फ एक साल में करोड़पति बन गया और उसने अपने घर में महज किचेन बनवाने पर ही 27 लाख से अधिक रुपये खर्च किए है।

विज्ञापन


6 साल में बनाई डेढ़ करोड़ की संपत्ति
दरअसल सीबीआई को कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने आय से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। शिकायत की जांच में सीबीआई को जानकारी मिली कि अखिलेश ने कांस्टेबल की नौकरी लगने के बाद 6 साल में कर डेढ़ करोड़ की की संपत्ति अर्जित की है, जो उसके आय के ज्ञात वैध स्त्रोत से हुई आय से करीब 85 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


जांच में सीबीआई को मिली चौंकाने वाली जानकारी
जांच में सीबीआई को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी। अखिलेश के पास उसकी आमदनी के ज्ञात स्त्रोतों से 84 प्रतिशत से अधिक की संपत्ति पाई गई। सीबीआई ने अनुमान लगाया है कि कांस्टेबल अखिलेश ने घर में सिर्फ अपने किचेन पर 27 लाख रुपये खर्च किए है। इस हिसाब से उसकी बचत 53 लाख रुपये होनी चाहिए थी। लेकिन उसी दौरान उसने 1.21 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। इसके बाद सीबीआई ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की। सीबीआई में दर्ज प्राथमिकीके अनुसार अखिलेश की 1 जनवरी 2018 से 31 जनवरी 2024 तक अर्थात 6 साल तक अलग-अलग स्थानों  पर पोस्टिंग रही। इस दौरान उसके वेतन और दूसरे माध्यमों से कुल आमदनी 80 लाख थी। माना जा रहा है कि कांस्टेबल के तार तस्करों के गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आय से अधिक संपति की जानकारी होने के बाद ही सीबीआई ने की छापेमारी
जांच में आय से अधिक संपत्ति की जानकारी पुख्ता होने के बाद ही सीबीआई ने आरपीएफ कांटेबल के तीन ठिकानों पर एक साथ रेड डाली। सीबीआई द्वारा अखिलेश के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। सीबीआई की तीन अलग-अलग टीम ने कांस्टेबल अखिलेश के नबीनगर रोड स्टेशन पर स्थित आरपीएफ पोस्ट के कार्यालय, रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित उसके अस्थायी आवास और सासाराम के ही करबंदिया थाना के अमरा गांव स्थित पैतृक घर में छापेमारी की। माना जा रहा है कि  छापेमारी में सीबीआई को अहम सुराग हाथ लगे है। वही मामले को लेकर सीबीआई की प्रदेश की राजधानी पटना स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट ने आगे की जांच की जिम्मेवारी एएसपी छोजेम शेरपा को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed