फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Car went out of control and fell down from the bridge, youth died; seven injured, Nalanda News

Bihar News: कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी, युवक की मौत; सात घायल, परिजन बोले- झारखंड से आ रहे थे सभी

Wed, 15 Nov 2023 12:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 15 Nov 2023 12:15 PM IST
सार

परिजन ने बताया कि कार से सुशांत समेत अन्य लोग घूमने के लिए झारखंड गया था। लौटने के दौरान हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Bihar News: Car went out of control and fell down from the bridge, youth died; seven injured, Nalanda News
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में मंगलवार की रात अनियंत्रित होकर एक कार पुल से नीचे गिर गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उस पर सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र सुशांत कुमार (35) के रूप में किया गया है। बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। सभी घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


घूमने के लिए झारखंड गया था सुशांत
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि फोर व्हीलर गाड़ी से सुशांत समेत अन्य लोग घूमने के लिए झारखंड गया था। जहां से मंगलवार रात राजगीर खुदागंज होते हुए घर लौट रहा था, तभी महमूदपुर गांव के समीप यह घटना हुई उन लोगों को पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त हुई। सुशांत कुमार इकलौता बेटा था। वह अपने पिता संजय कुमार के न्यूटन पाइप फैक्ट्री में उनके काम मे हाथ बंटा रहे थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। 
विज्ञापन


गाड़ी हाईस्पीड में रहने के कारण मोड़ अनियंत्रित हो गई
खुदागंज थानेदार ने बताया चार पहिया गाड़ी पुल से नीचे गिर गई थी। पुलिस टीम फौरन वहां पहुंची और सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। इसमें कुछ लोग ठीक-ठाक थे। इसके बाद सभी को इस्लामपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। गाड़ी हाईस्पीड में रहने के कारण मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और पुल के डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी में एयरबैग खुलने के बावजूद एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed